|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

अंबाला में 1857 शहीद स्मारक का लोकार्पण, माथे से मिट्टी लगाकर भावुक हुए अनिल विज

अंबाला छावनी में गुरुवार को 1857 की क्रांति के शहीदों की स्मृति में बनाए गए शहीद स्मारक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने ऐतिहासिक दस्तावेजों और शोध का हवाला देते हुए कहा कि 1

NRI Post Hindi Desk · 19 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अंबाला में 1857 शहीद स्मारक का लोकार्पण, माथे से मिट्टी लगाकर भावुक हुए अनिल विज
📷 NRI Post Hindi Desk

अंबाला छावनी में गुरुवार को 1857 की क्रांति के शहीदों की स्मृति में बनाए गए शहीद स्मारक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने ऐतिहासिक दस्तावेजों और शोध का हवाला देते हुए कहा कि 1857 की क्रांति का पहला बिगुल मेरठ से नहीं, बल्कि उससे नौ घंटे पहले अंबाला छावनी की धरती पर बजा था। यह केवल इतिहास का एक प्रसंग नहीं, बल्कि उन वीर सैनिकों के साहस और बलिदान की गाथा है, जिन्हें इतिहास के पन्नों में वह स्थान नहीं मिल पाया, जिसके वे हकदार थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित इस समारोह में विज ने अंबाला की ऐतिहासिक भूमिका को विस्तार से सामने रखा। इस दौरान एक भावुक क्षण भी देखने को मिला, जब विज ने क्रांति की प्रथम धरा की मिट्टी को माथे से लगाकर वीर शहीदों को नमन किया। विज ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष केसी यादव की पुस्तक के साथ 1823-24 और 1857 के ब्रिटिश गजेटियर तथा नेशनल आर्काइव्स के दस्तावेजों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि स्मारक परिसर में कुल 23 दीर्घाएं बनाई गई हैं, जिनमें आधुनिक तकनीक के माध्यम से अंबाला, मेरठ, रानी लक्ष्मीबाई और राव तुलाराम सहित देश के विभिन्न हिस्सों के वीरों के संघर्ष और बलिदान को प्रदर्शित किया गया है। इन दीर्घाओं को पूरी तरह देखने के लिए आगंतुकों को करीब छह घंटे का समय निकालकर आना होगा। स्मारक परिसर में 63 मीटर ऊंचा कमल के आकार का आकर्षक ढांचा भी बनाया गया है, जिसके भीतर दो लिफ्ट और फूड कोर्ट की सुविधा उपलब्ध है। यहां 300 सीटों वाला आडिटोरियम भी तैयार किया गया है। स्मारक में एक विशेष दीर्घा ऐसी भी बनाई गई है, जहां देश के उन गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि दी जा सकेगी, जिनके नाम इतिहास में दर्ज नहीं हो पाए हैं। यहां आगंतुक अपने हस्ताक्षर कर उनके प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त कर सकेंगे। श्रद्धांजलि के साथ विशेष ज्वाला का प्रज्वलित होना वीर बलिदानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!