|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

अक्टूबर के पहले दिन से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, रसोई से लेकर बैंक तक पड़ेगा सीधा असर

आज सितंबर महीने का आखिरी दिन है और कल से यानी 1 अक्टूबर से कई बड़े बदलावों के साथ अक्टूबर का महीना शुरू होगा। इन बदलावों का असर हर घर और हर जेब पर देखने को मिल सकता है, क्योंकि इनमें घर की रसोई में इस

NRI Post Hindi Desk · 55 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अक्टूबर के पहले दिन से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, रसोई से लेकर बैंक तक पड़ेगा सीधा असर
📷 NRI Post Hindi Desk

आज सितंबर महीने का आखिरी दिन है और कल से यानी 1 अक्टूबर से कई बड़े बदलावों के साथ अक्टूबर का महीना शुरू होगा। इन बदलावों का असर हर घर और हर जेब पर देखने को मिल सकता है, क्योंकि इनमें घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंक के खाते से पैसे निकालने तक के नियम शामिल हैं। इसके अलावा 1 अक्टूबर से टीवी, फ्रिज और एसी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना भी महंगा होने वाला है। सबसे पहला बदलाव एलपीजी से जुड़े नियमों को लेकर है, क्योंकि हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन कर नए रेट जारी करती हैं और 1 अक्टूबर को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमत बदल सकती है। बीते कुछ समय में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कई बदलाव किए गए, लेकिन 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इसके अलावा 30 सितंबर यानी आज एलपीजी से जुड़ा जरूरी काम करने के लिए आखिरी मौका है, क्योंकि 1 अक्टूबर से उन उपभोक्ताओं को एलपीजी सब्सिडी पाने में दिक्कत पेश आ सकती है, जिन्होंने अपने एलपीजी कनेक्शन का आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन या ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, जिसे अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही 1 अक्टूबर से ओटीपी आधारित एलपीजी डिलीवरी सेवा भी शुरू हो सकती है, यानी एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के समय सिर्फ रसीद नहीं, बल्कि रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन कराना होगा। दूसरा बदलाव हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों से जुड़ा है, क्योंकि तेल विपणन कंपनियां महीने के पहले दिन न सिर्फ एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव करती हैं, बल्कि हवाई ईंधन की कीमत में भी संशोधन कर नए रेट जारी करती हैं, जिसमें होने वाला कोई भी बदलाव हवाई यात्रियों की जेब के खर्च में कटौती या बढ़ोतरी करता है। फिलहाल दिल्ली में एटीएफ 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 1,09,450 रुपये प्रति किलोलीटर, मुंबई में 98,247 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,09,873 रुपये प्रति किलोलीटर के भाव पर बिक रहा है। तीसरा और सबसे बड़ा झटका भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई के ग्राहकों के लिए है, क्योंकि बैंक के बचत खाताधारक और वेतन खाताधारक दोनों को अब नकद निकालने पर अधिक चार्ज देना पड़ सकता है। शाखा के जरिए खुले बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खातों वाले ग्राहकों को हर महीने 4 बार मुफ्त निकासी के बाद हर निकासी पर 15 रुपये के साथ ही जीएसटी देना होगा, वहीं वेतन खाताधारकों के लिए मासिक मुफ्त लेनदेन की सीमा को 10 से घटाकर 5 किया जा रहा है। मुफ्त निकासी की सीमा के बाद प्रति लेनदेन 23 रुपये और जीएसटी देना होगा, जबकि गैर-वित्तीय लेनदेन पर मुफ्त सीमा के बाद 11 रुपये और जीएसटी लागू होगा। चौथा बदलाव त्योहारी सीजन में घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खरीदारी से जुड़ा है, क्योंकि अगर आप टीवी, फ्रिज, एसी समेत अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो 1 अक्टूबर से इनकी कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक तांबा, इस्पात, एल्यूमीनियम और कच्चे तेल जैसे प्रमुख कच्चे माल की लागत में तेज वृद्धि के साथ माल ढुलाई शुल्क में इजाफे के कारण दाम बढ़ने वाले हैं और इन सामानों की कीमत में 8 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पांचवां बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सावधि जमा यानी एफडी के नियमों को बदलने को लेकर है, जो 1 अक्टूबर से प्रभावी होने वाला है। नए नियम के तहत बैंकों को एफडी ब्याज दर की जानकारी रोजाना सुबह 10 बजे तक अपडेट करनी होगी और वेबसाइट पर इससे जुड़ी एक-एक जानकारी दिखानी होगी। इसके अलावा बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे एक ही तारीख को स्वीकार की गई सावधि जमा पर एक समान ब्याज दरें दें और इस मामले में कोई भेदभाव न किया जाए, वहीं जमा पर अलग-अलग ब्याज दरों यानी रन-ऑ

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!