अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि सिर्फ व्यक्ति के स्वभाव और सोच-समझ को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि यह उसके जीवन की पूरी दिशा भी तय करती है। जन्म की तारीख से 1 से 9 तक का मूलांक निकाला जाता है और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। मान्यता है कि हर मूलांक के लिए करियर में तरक्की और सफलता पाने का एक खास समय होता है। किसी को कम उम्र में ही सफलता मिल जाती है, तो किसी को थोड़ा इंतजार करना पड़ता है। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपके करियर में प्रमोशन, नई नौकरी या बड़ी सफलता का योग कब बनेगा, तो आपको अपने मूलांक के बारे में जानना जरूरी है। जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। अंक ज्योतिष में इसे नेतृत्व और आत्मविश्वास से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि 22 से 28 वर्ष की उम्र के बीच इन्हें करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में पद, पहचान या जिम्मेदारी बढ़ने की संभावना भी होती है। हालांकि, कई बार इन लोगों को 40 की उम्र के बाद करियर में तरक्की मिलती है। 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इन्हें शांत, संवेदनशील और समझदार माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार 24 से 30 वर्ष की उम्र के बीच करियर में स्थिरता और आर्थिक मजबूती आने का समय हो सकता है। हालांकि, इन्हें करियर में एक मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है, मगर ये लोग मेहनत करने से कभी भी घबराते नहीं हैं। 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 3 होता है। इसे ज्ञान और मार्गदर्शन से जोड़ा जाता है। इन लोगों की 27 से 33 वर्ष की उम्र में करियर में तेजी से आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने की संभावना होती है। मूलांक 3 वालों की खासियत होती है कि वो कभी भी हार नहीं मानते हैं। देर से ही सही मगर उन्हें तरक्की जरूर मिलती है। कई बार 40 की उम्र के बाद उनके करियर का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ता है। 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 माना जाता है। इनके जीवन में शुरुआत में संघर्ष की स्थिति रहती है। अंक ज्योतिष के अनुसार 34 से 42 वर्ष की उम्र के बीच इन्हें स्थायी सफलता और करियर में मजबूती मिलने की संभावनाएं होती हैं। 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इन्हें तेज बुद्धि, बातचीत और नई परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता से जोड़ा जाता है। 25 से 32 वर्ष की उम्र के बीच इन्हें नौकरी, व्यापार या नए काम में अच्छे अवसर मिलने लगते हैं। 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 माना जाता है। यह अंक कला, सुंदरता, रचनात्मकता और सुख-सुविधाओं से जुड़ा माना जाता है। 28 से 35 वर्ष की उम्र के बीच करियर और आर्थिक स्थिति में अच्छी प्रगति की संभावना होती है। 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। ऐसे लोगों को रचनात्मक और गहराई से सोचने वाला माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार 30 से 38 वर्ष के बीच करियर में बड़ा बदलाव या सफलता का दौर शुरू हो सकता है। ऐसे लोग कम बोलते हैं और मौका पाते ही अवसर को झपट लेते हैं। 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 माना जाता है। इसे शनि से संबंधित अंक माना जाता है। कहा जाता है कि इन लोगों को सफलता थोड़ी देर से मिलती है, लेकिन उनकी उपलब्धियां लंबे समय तक टिकी रह सकती हैं। 35-36 वर्ष की उम्र के बाद इनके करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इसे साहस और ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। 28 से 34 वर्ष की उम्र में इन्हें करियर में बड़ी उपलब्धियां मिलती हैं। ये लोग खासकर उन क्षेत्रों में सफलता हासिल कर पाते हैं, जहां नेतृत्व और साहस की जरूरत होती है। इस लेख में बताए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। यह जानकारी विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, मान्यताओं, धर्मग्रंथों और दंतकथाओं से संग्रहित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
अंक ज्योतिष: मूलांक के अनुसार जानें किस उम्र में चमकेगी आपकी किस्मत, करियर में कब मिलेगी बड़ी सफलता
अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि सिर्फ व्यक्ति के स्वभाव और सोच-समझ को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि यह उसके जीवन की पूरी दिशा भी तय करती है। जन्म की तारीख से 1 से 9 तक का मूलांक निकाला जाता है और हर मूल
NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 4 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

