|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

अखिलेश का कड़ा रुख: कांग्रेस से कहा- पहले जिताऊ प्रत्याशी का नाम बताओ, फिर सीट ले जाओ

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय है, लेकिन सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर सहमति नहीं बन पा रही है। कांग्रेस की तरफ से लगातार सीटों की मांग की जा र

NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अखिलेश का कड़ा रुख: कांग्रेस से कहा- पहले जिताऊ प्रत्याशी का नाम बताओ, फिर सीट ले जाओ
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय है, लेकिन सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर सहमति नहीं बन पा रही है। कांग्रेस की तरफ से लगातार सीटों की मांग की जा रही है और पार्टी के नेताओं ने सौ से अधिक सीटों पर दावेदारी की बात कही है। इसके जवाब में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपना सख्त रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि गठबंधन में सीटों की संख्या मायने नहीं रखती, बल्कि जिताऊ उम्मीदवार सबसे अहम है। अखिलेश यादव का यही स्पष्ट संदेश है कि प्रत्याशी का नाम बताइए, सीट ले जाइए। अखिलेश यादव का मानना है कि सीट बंटवारा केवल मांगों या दावों के आधार पर नहीं होगा, बल्कि उम्मीदवार की जीतने की क्षमता ही सबसे बड़ा पैमाना बनेगी। सपा प्रमुख 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं, क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत कांग्रेस को 105 सीटों पर मौका दिया गया था, लेकिन कांग्रेस महज सात सीटें ही जीत पाई थी। इसी वजह से सपा इस बार गैर-गंभीर दावों या बिना जमीनी आधार वाली सीटों पर समय और सीटें बर्बाद नहीं करना चाहती। सपा ने यह भी साफ किया है कि कांग्रेस को जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना है, उन सीटों के साथ अपने संभावित उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट करने होंगे। पार्टी ने उन सीटों की सूची मांगी है और कहा है कि कांग्रेस को यह भी स्पष्ट करना होगा कि जिन सीटों पर वह दावेदारी कर रही है, वहां उसका जनाधार और राजनीतिक आधार क्या है। सपा की मांग है कि कांग्रेस यह भी बताए कि उसके उम्मीदवार की जीत की कितनी संभावना है। अखिलेश यादव का तर्क है कि नाम सामने आते ही पहले दिन ही पता चल जाता है कि प्रत्याशी टिकेगा या नहीं, और प्रत्याशी के चयन में भी वोट होता है। उनका कहना है कि अगर भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ना है तो प्रत्याशी मजबूत होना चाहिए। सहारनपुर, रायबरेली, अमेठी और बाराबंकी जैसे जिलों में जहां सपा का मजबूत आधार रहा है या उनके विधायक जीते हुए हैं, वहां सपा अपनी सीटें छोड़ने को तैयार नहीं है। अखिलेश यादव का मानना है कि कांग्रेस को केवल वही सीटें दी जाएं जहां उसके पास मजबूत स्थानीय उम्मीदवार उपलब्ध हों। अखिलेश यादव के इस फॉर्मूले से कांग्रेस के प्रदेश संगठन पर जल्द से जल्द अपने प्रत्याशियों की मजबूत सूची और रिपोर्ट कार्ड पेश करने का दबाव बढ़ गया है। सपा यह भी जानती है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जितनी सीटें मांग रही है, उतनी सीटों पर उसके पास मजबूत प्रत्याशी नहीं हैं। यही दांव 2024 के लोकसभा चुनाव में भी चला था, जिसमें अखिलेश यादव ने प्रयागराज सीट पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी को कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ाया था। 2024 में सपा ने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीटें दी थी, जिसके लिहाज से 2027 के विधानसभा चुनाव में 80 से 85 सीटें बनती हैं, लेकिन कांग्रेस सौ से ज्यादा सीटों की मांग कर रही है। सपा यूपी में इंडिया गठबंधन के मुख्य चेहरे और बड़े भाई की भूमिका में खुद को मजबूती से स्थापित कर रही है और अखिलेश यह संदेश देना चाहते हैं कि राज्य में गठबंधन की ड्राइविंग सीट सपा के पास ही रहेगी। सपा का कहना है कि सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने के बजाय हर सीट पर मजबूत उम्मीदवार उतारने की रणनीति से गठबंधन भाजपा को हर विधानसभा क्षेत्र में सीधी चुनौती देने का प्लान बना रहा है। अखिलेश यादव का यह रुख साफ करता है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सहानुभूति या संख्या नहीं, बल्कि जिताऊ उम्मीदवार ही सीट बंटवारे की चाबी बनेगा। ऐसे में कांग्रेस को अगर सीटें चाहिए तो उसे अपने उम्मीदवारों के नामों की फेहरिश्त सौंपनी होगी। कांग्रेस भी इस बात को समझते हुए पहले ही अपने प्रत्याशियों के नामों को शॉर्टलिस्ट करके तैयार रख चुकी है, और अब देखना है कि सपा और कांग्रेस में समझौते का क्या फॉर्मूला निकलता है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!