|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

अखिलेश से दूरी और कांग्रेस से नजदीकी, राहुल गांधी से मिले कई क्षेत्रीय दलों के नेता

उत्तर प्रदेश की राजनीति में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। कभी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर राजनीति करने वाले कई क्षेत्रीय दल अब कांग्रेस पार्टी के करीब आते दिख रहे ह

NRI Post Hindi Desk · 51 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अखिलेश से दूरी और कांग्रेस से नजदीकी, राहुल गांधी से मिले कई क्षेत्रीय दलों के नेता
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश की राजनीति में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। कभी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर राजनीति करने वाले कई क्षेत्रीय दल अब कांग्रेस पार्टी के करीब आते दिख रहे हैं। राज्य के क्षेत्रीय नेताओं और क्षेत्रीय दलों का रुझान अब कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है, जिसके चलते सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल के दिनों में कई बड़े चेहरे और क्षेत्रीय दलों के नेता कांग्रेस के पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर चुके हैं। दो दिन पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। ओबीसी वर्ग की चौहान बिरादरी की पार्टी चलाने वाले संजय चौहान ने भी राहुल गांधी से भेंट की थी। अब अपना दल (कामेरवादी) की नेता पल्लवी पटेल के पति और पार्टी के सीनियर नेता पंकज निरंजन ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश में सीटों की बड़ी मांग कर रही है। क्षेत्रीय दलों को लगता है कि अगर कांग्रेस ज्यादा सीटें हासिल करने में कामयाब होती है, तो उन्हें भी आसानी से पर्याप्त सीटें मिल सकती हैं। यही वजह है कि ये दल अब कांग्रेस की परिक्रमा करने में जुटे हैं। इस बार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इन क्षेत्रीय दलों से थोड़ी दूरी बना रखी है। इसका फायदा उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी इन सभी को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का मकसद अलग-अलग जातियों और खास इलाकों में प्रभाव रखने वाले नेताओं को जोड़कर अपनी स्थिति मजबूत करना है। खास बात ये है कि साल 2022 से पहले बने भागीदारी मोर्चा के कई दल अब कांग्रेस के साथ जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। संजय चौहान और पंकज निरंजन दोनों ही इस मोर्चे के अहम घटक रहे हैं और पंकज निरंजन तो उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने इस मोर्चे की नींव रखी थी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस इस रणनीति के जरिए भारतीय जनता पार्टी के उस पुराने फार्मूले को अपना रही है, जिसके तहत अमित शाह ने छोटी पार्टियों को साथ लेकर समाजवादी पार्टी को मात दी थी। टिकट और सिंबल पर फंसा पेच के मामले में सपा ने जहां कांग्रेस से साफ कहा है कि बात सिर्फ जिताऊ उम्मीदवारों की होनी चाहिए, वहीं कांग्रेस ऐसे नेताओं को अपने साथ जोड़ रही है जो थोड़ा बहुत प्रभाव रखते हों और पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकें। हालांकि, सीटों को लेकर शर्तें भी सामने आ रही हैं। मिसाल के तौर पर, स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ने और करीब एक दर्जन सीटों की मांग रखी है। लेकिन कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि चुनाव लड़ना है, तो मैदान में उतरने के लिए कांग्रेस के ही सिंबल का इस्तेमाल करना होगा। इस पूरे घटनाक्रम से यह साफ होता है कि उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनावों से पहले गठबंधन की राजनीति गरमा गई है और कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के जरिए अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश में जुटी है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!