उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बड़ा सियासी संकट खड़ा होता दिख रहा है। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी कामयाब रही थी और 2027 के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने मिलकर लड़ने का प्लान बनाया था। सीट शेयरिंग को लेकर दो राउंड की बैठकें भी हो चुकी थीं, लेकिन बात बनने से पहले ही सब कुछ बिगड़ता नजर आ रहा है। इस संकट का केंद्र समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बीच की सियासी खींचतान है। सपा प्रमुख ने सीट बंटवारे पर चल रही बातचीत के बीच मंगलवार देर शाम उत्तर प्रदेश की पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया, जिसमें सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर देहात सीटें भी शामिल हैं। इस ऐलान से कांग्रेस खेमा सपा के रवैए से नाराज है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने स्पष्ट सवाल उठाते हुए कहा कि सपा बताए कि उत्तर प्रदेश में उसकी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से है या इमरान मसूद से। इस बयान के बाद यह सवाल जोर पकड़ने लगा है कि आखिर दोनों नेताओं के बीच क्या सियासी दुश्मनी है, जिसकी वजह से गठबंधन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इमरान मसूद कांग्रेस के मुस्लिम चेहरा माने जाते हैं और उनकी सियासी कर्मभूमि सहारनपुर है। सहारनपुर जिले की सात विधानसभा सीटों को लेकर दोनों नेताओं के बीच सीधा टकराव है। कांग्रेस इस जिले की पांच सीटों पर अपनी दावेदारी जता रही थी और इमरान मसूद इन सीटों पर अपने करीबियों को चुनाव लड़ाना चाहते थे। लेकिन अखिलेश यादव ने सीट शेयरिंग पर बातचीत के बीच सहारनपुर की बेहट से मौजूदा विधायक उमर अली खान और सहारनपुर देहात से आशु मलिक को दोबारा टिकट देकर साफ कर दिया कि सपा अपनी जीती हुई सीटें नहीं छोड़ेगी। इससे जाहिर होता है कि दोनों नेताओं के बीच सियासी कड़वाहट सहारनपुर जिले की सीटों को लेकर है, लेकिन बात उससे भी आगे की है। यह मामला अब सीटों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पारिवारिक मोर्चे तक भी पहुंच चुका है। अगस्त 2026 में अखिलेश यादव ने इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद और उनके पिता शाजान मसूद को कांग्रेस से तोड़कर सपा में शामिल करा लिया था। शायान मसूद पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद के पौत्र हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने ससुर इमरान मसूद के लिए प्रचार भी किया था। सपा में शामिल होने के बाद शायान ने इमरान मसूद के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, जिससे समझा जा सकता है कि अखिलेश यादव कैसे इमरान मसूद को उनके ही गढ़ में घेरने की कवायद कर रहे थे। इमरान मसूद अपने चाचा काजी रशीद मसूद की उंगली पकड़कर सियासत में आए थे। काजी रशीद मसूद सपा के दिग्गज नेता हुआ करते थे, जो लोकसभा के सांसद से लेकर केंद्र में मंत्री तक रहे। सपा ने काजी रशीद मसूद को लोकसभा से लेकर उपराष्ट्रपति तक का चुनाव भी लड़वाया, लेकिन इमरान मसूद को सियासी तवज्जो कभी नहीं दी गई। मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश यादव तक ने उन्हें सियासी अहमियत नहीं दी, जिसका दर्द इमरान मसूद के अंदर साफ है और वक्त-बेवक्त झलकता भी है। इमरान मसूद ने राजनीति में कदम रखा और 2006 में सहारनपुर नगर पालिका क्षेत्र से चेयरमैन बने। इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनाव में इमरान मसूद ने मुजफ्फराबाद (बेहट) सीट से समाजवादी पार्टी से टिकट मांगा, मुलायम सिंह यादव ने उन्हें टिकट का आश्वासन देकर चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा। इमरान मसूद ने मुजफ्फराबाद सीट पर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। यह वही समय था जब इमरान मसूद के चाचा काजी रशीद मसूद खुद सहारनपुर सीट से सपा के सांसद थे और उनकी सियासी तूती बोला करती थी। रशीद मसूद के चलते मुलायम सिंह ने जगदीश राणा को सपा से टिकट दिया तो इमरान मसूद सपा से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ गए। इमरान मसूद निर्दलीय चुनाव लड़कर 2007
अखिलेश-इमरान की 20 साल पुरानी अदावत से गठबंधन पर संकट, सहारनपुर की सीटें बनीं टकराव की वजह
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बड़ा सियासी संकट खड़ा होता दिख रहा है। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी कामयाब रही थी और 2027 के व
NRI Post Hindi Desk · 2 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

