|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

अखिलेश ने खोला वादों का पिटारा: बेरोजगार ग्रेजुएट्स को हर महीने 5 हजार, किसानों का कर्ज माफ

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने साल 2027 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसे

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अखिलेश ने खोला वादों का पिटारा: बेरोजगार ग्रेजुएट्स को हर महीने 5 हजार, किसानों का कर्ज माफ
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने साल 2027 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसे पार्टी ने 'पीडीए का प्रणपत्र' और 'जन मन का मैनिफेस्टो 2027' नाम दिया है। इस घोषणापत्र में युवाओं को रोजगार, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी, मुफ्त इलाज, महंगाई पर रोक, कानून व्यवस्था में सुधार और कई वर्गों के लिए बड़े वादे किए गए हैं। पार्टी का कहना है कि वह सामाजिक न्याय का राज लाना चाहती है और एक ऐसा समावेशी राष्ट्र बनाना चाहती है जहां सबको बराबरी का मौका मिले। घोषणापत्र में पार्टी ने पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां और दो से तीन करोड़ युवाओं को दूसरे क्षेत्रों में रोजगार देने का वादा किया है। पेपर लीक रोकने के लिए सख्त व्यवस्था बनाई जाएगी और इसके लिए संबंधित अधिकारी और मंत्री व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। भर्तियों का सालाना कैलेंडर बनेगा, एक परीक्षा वाली भर्ती तीन महीने में और एक से ज्यादा परीक्षा वाली भर्ती छह महीने में पूरी होगी। जब तक किसी ग्रेजुएट को नौकरी नहीं मिलती, उसे हर महीने 5 हजार रुपये पोषण भत्ता मिलेगा। छोटे और मझोले उद्योगों से 2032 तक एक करोड़ से ज्यादा नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है और अग्निवीर योजना का विरोध करते हुए कहा गया है कि स्थायी कमीशन न पाने वाले अग्निवीरों को राज्य पुलिस और दूसरे विभागों में रोजगार मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में राज्य शिक्षा नीति लाई जाएगी और मौजूदा सरकार द्वारा बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक विद्यालय दोबारा चालू किए जाएंगे। बारहवीं पास छात्रों को लैपटॉप मिलेंगे, स्कूलों में वाईफाई लगेगा और शिक्षा पर जीएसडीपी का 6 प्रतिशत खर्च होगा, जबकि शिक्षा मित्रों के मानदेय में 5 हजार रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी का वादा भी किया गया है। सामाजिक न्याय के तहत जातिगत जनगणना कराई जाएगी और दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ गंभीर अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों में दलित और पीडीए वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई है, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दलित विकास परिषद बनेगी, गरीबों के लिए समाजवादी कैंटीन में 5 रुपये की थाली मिलेगी और बुजुर्ग महिला कारीगरों को 40 हजार रुपये सालाना पेंशन दी जाएगी। किसानों के लिए सभी 23 फसलों और दूध पर एमएसपी की कानूनी गारंटी का वादा किया गया है। आलू, टमाटर और प्याज जैसी फसलों के लिए मूल्य क्षतिपूर्ति व्यवस्था बनेगी और कर्ज माफी चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। 15 हजार करोड़ रुपये के कॉर्पस फंड से गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान मिलेगा, सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त होगी और गांवों के घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। स्वास्थ्य के लिए राज्य स्वास्थ्य नीति 2027 लाई जाएगी, सरकारी अस्पतालों में पीडीए और गरीब नागरिकों का इलाज मुफ्त होगा और गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को 10 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। सभी 18 मंडलों में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेंगे और लखनऊ का कैंसर अस्पताल, जिसे समाजवादी सरकार ने बनवाया था पर जो अब तक चालू नहीं हुआ, उसे चालू कर वहां मुफ्त कैंसर इलाज दिया जाएगा। कानून व्यवस्था पर पार्टी ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ सख्ती का वादा किया है। जमीन कब्जे रोकने के लिए विशेष एसटीएफ बनेगी, हर जिले में साइबर यूनिट शुरू होगी और एक साल के भीतर गांवों और कस्बों के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी लगाई जाएगी। पुलिस में खाली पदों पर जल्द भर्ती होगी और नई भर्तियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापार सुरक्षा आयोग बनेगा, मजदूरों के लिए डायल 1890 मजदूर पावर लाइन शुरू होगी और निर्माण मजदूरों को 40 हजार रुपये पेंशन व 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। पुरानी पेंशन फिर लागू होगी और आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म की जाएगी। CAT

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!