अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजादी मिले 79 साल बीत चुके हैं और 15 अगस्त 1947 का दिन इस देश ने बड़ी धूमधाम से मनाया था। करीब 200 साल तक भारत में अपना खूंटा गाड़कर बैठे अंग्रेजों ने यहां बहुत जुल्म ढाए और उनसे आजादी की लड़ाई लड़ना कितना मुश्किल रहा, ये आज की जेनरेशन के लिए जानना बेहद जरूरी है। 20वीं सदी की शुरुआत में भारत के अंदर कई आंदोलन लड़े गए, ताकि अंग्रेजों को यहां से निकाला जाए, जिसमें कई लोगों ने ब्रिटिश राज के खिलाफ बगावत की कोशिश की और कुछ ने अपने देश के लिए बलिदान दिया। चूंकि इस लड़ाई में कई स्वतंत्रता सेनानी शामिल थे, इसलिए कुछ वक्त के साथ गुमनाम हो गए और अब अमेजॉन प्राइम उन्हीं गुमनाम वीरों की गाथा लाया है। द रिवोल्यूशनरीज नाम से वेब सीरीज आई है, जो 20वीं सदी में लड़े गए गदर आंदोलन की एक अनकही-अनसुनी कहानी है, जिसमें राशबिहारी बोस, बाघा जतिन और सचिंद्रनाथ सान्याल ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई थी। शो में ये किरदार भुवन बाम, गुरफतेह पीरजादा और रोहित सराफ ने निभाए हैं, जबकि लापता लेडीज वाली प्रतिभा रांता भी एक बेहद अहम किरदार में नजर आई हैं। गदर आंदोलन का मकसद सिर्फ एक ही था कि भारत से ब्रिटिश राज की छुट्टी हो जाए और इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए राशबिहारी बोस अपना पहला वार भारत के वाइसरॉय लॉर्ड हार्डिंगे पर करते हैं। 1912 में वो दिल्ली में उनके ऊपर बम से हमला करते हैं, लेकिन बदकिस्मती से उनकी जान बच जाती है, जिससे ब्रिटिश राज में भी अफरा-तफरी का माहौल बनता है और सभी उस गद्दार को ढूंढने निकल पड़ते हैं। इस काम के लिए जनरल डायर को चुना जाता है, जो तब लेफ्टिनेंट के पद पर थे और वो किसी तरह राशबिहारी बोस का पर्दाफाश करके उन्हें ब्रिटिश राज का सबसे आतंकवादी घोषित करार देता है। राशबिहारी बोस किसी तरह अपनी जान बचाकर बनारस सान्याल परिवार के पास पहुंचते हैं, जो आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाते हैं और वहां उनकी मुलाकात सचिंद्रनाथ सान्याल से होती है, जिनके अंदर देशभक्ति का खून दौड़ रहा है। वो राशबिहारी बोस के संग मिलकर गदर आंदोलन का हिस्सा बन जाते हैं और इन दोनों के साथ बाघा जतिन भी जुड़ जाते हैं, जो राशबिहारी की तरह कलकत्ता के सबसे बड़े आतंकवादी घोषित थे। राशबिहारी, सचिंद्रनाथ और बाघा जतिन अंग्रेजी हुकूमत से छिपकर उनको खत्म करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हैं, जिसमें उन्हें प्रतिभा लहिरी, पिशिमा, करतार सिंह सराभा और पी एन टैगोर जैसे दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों का साथ मिलता है। सीरीज को डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने बनाया है, जो इससे पहले फ्रीडम एट मिडनाइट जैसा पॉपुलर शो भी बना चुके हैं, मगर द रिवोल्यूशनरीज में उनके डायरेक्शन स्टाइल की वो चमक नजर नहीं आई। शो का स्क्रीनप्ले काफी कमजोर सा है और आठ एपिसोड्स की इस सीरीज का हर एपिसोड करीब 50 मिनट के आसपास है, जिसका रन टाइम महसूस भी होता है। गदर आंदोलन की कहानी पन्ने पर काफी जबरदस्त है और भारत के हर नागरिक को इसके बारे में जानकारी मिलनी चाहिए, लेकिन डायरेक्टर ने इस दिलचस्प कहानी को काफी बोरिंग सा बना डाला। आखिरी के दो एपिसोड्स को छोड़ दिया जाए तो बाकी एपिसोड्स ने निराश किया और शो से वो इमोशनल कनेक्ट भी मिसिंग था, जो अक्सर देशभक्ति वाली फिल्मों में मौजूद रहता है। ना स्टोरी में कोई खास प्लॉट ट्विस्ट था, जो अगले एपिसोड को देखने की दिलचस्पी बढ़ा सके, हालांकि मेकर्स ने आजादी के समय वाली फील देने में कोई कसर नहीं छोड़ी और 1913-1920 के दौर वाला कलकत्ता तथा बनारस की खूबसूरती बखूबी कैप्चर की गई। शो में गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक भी तगड़े थे और कास्ट काफी अच्छी थी, जिसमें रोहित सराफ, गुरफतेह पीरजादा और प्रतिभा रांता का काम शानदार रहा, लेकिन भुवन बाम इसके असली हीरो थे। ऐसा लगा कि मानो उन्होंने अपने कंधों पर इस शो को उठाया हुआ था और अपने यूट्यूब चै
अंग्रेजों के खिलाफ गदर आंदोलन की अनसुनी कहानी लेकर आई 'द रिवोल्यूशनरीज', क्या है खास?
अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजादी मिले 79 साल बीत चुके हैं और 15 अगस्त 1947 का दिन इस देश ने बड़ी धूमधाम से मनाया था। करीब 200 साल तक भारत में अपना खूंटा गाड़कर बैठे अंग्रेजों ने यहां बहुत जुल्म ढाए और
NRI Post Hindi Desk · 74 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
