भारत में हर प्रदेशों में अलग-अलग तरह की चीजें लोग बनाते हैं, राजस्थान से लेकर कश्मीर में कई तरह की डिशेज खाई जाती हैं. हर प्रदेश की अपनी एक पॉपुलर डिश तो होती है, लेकिन कुछ ऐसी डिशेज भी होती हैं, जिनके बारे में वहां के देसी लोगों को ही पता होता है. ऐसी ही एक चटनी के बारे में जानी-मानी पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने हाल में एक पॉडकास्ट में बताया. अपनी दमदार आवाज के लिए फेमस सुनंदा शर्मा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में आलू बुखारा की चटनी की रेसिपी बताई है, जिसे उनकी मम्मी घर पर बनाती है. सुनंदा ने बताया कि वो खाने के साथ अचार और चटनी में से चटनी खाना पसंद करेंगी. इस दौरान सुनंदा ने बताया कि उनके घर में कई तरह की चटनी बनाई जाती है, उनकी मम्मी पुदीना, अमरूद के अलावा आलू बुखारा की चटनी भी बनाती है. आइए घर पर पंजाबी स्टाइल में आलू बुखारा की चटनी बनाने का आसान तरीका जानते हैं, जिसे आप भी लंच या डिनर में रोटी-सब्जी या दाल-चावल के साथ में साइड डिश की तौर पर बना सकते हैं. आलू बुखारा की चटनी के लिए पके हुए आलू बुखारा, एक बारीक कटा हुआ प्याज, एक से दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, बारीक कटी पुदीने की पत्तियां, स्वादानुसार नमक, स्वादानुसार चाट मसाला और ऑप्शनल नींबू का रस चाहिए. आलू बुखारा की चटनी बनाने के देसी तरीके में सबसे पहले पके हुए आलू बुखारा को पानी से धो लें, उसके बाद उनको सिलबट्टे पर रखकर कूट लें. आलू बुखारा को कटोरी में निकाल लें और उसके ऊपर बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया-पुदीना बारीक काटकर मिलाएं. इन सबको मिलाने के बाद चटनी में नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. आप चाहे तो चटनी के ऊपर हल्का नींबू का रस भी निचोड़कर डाल सकते हैं, इससे चटनी का स्वाद खट्टा-मीठा और चटपटा हो जाता है. आलू बुखारा की चटनी का स्वाद हल्का मीठा और चटपटा होता है, इसलिए आप चाहे तो नाश्ते में पराठों के साथ सर्व कर सकते हैं. आप चाहे तो इस चटनी को दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं, इससे बोरिंग दाल-चावल भी टेस्टी लगेंगे. यह चटनी मीठी भी होती है तो इसको बच्चे भी मजे से खा लेते हैं.
अचार नहीं, ट्राई करें आलू बुखारा की चटनी, सुनंदा शर्मा ने बताई रेसिपी
भारत में हर प्रदेशों में अलग-अलग तरह की चीजें लोग बनाते हैं, राजस्थान से लेकर कश्मीर में कई तरह की डिशेज खाई जाती हैं. हर प्रदेश की अपनी एक पॉपुलर डिश तो होती है, लेकिन कुछ ऐसी डिशेज भी होती हैं, जिनक
NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
