माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। छह दिन पहले हुए सड़क हादसे का Live वीडियो सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलती है और फिर पलट जाती है। यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में घटित होता है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। यह वीडियो उस कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था जो आबान की कार के पीछे चल रही थी। वीडियो में दिखता है कि आगे जा रही तेज रफ्तार कार अचानक सड़क से नीचे उतर जाती है और वहीं से शुरू हो रहे डिवाइडर से जोरदार टक्कर खाती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन सड़क पर पलट गया। यह हादसा 6 अगस्त को झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुआ था, जब आबान अपने जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने प्रयागराज से झांसी जा रहा था। इस भीषण दुर्घटना में आबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस यह भी पता लगाएगी कि उस समय कार की रफ्तार कितनी थी और वह डिवाइडर से किस स्थिति में टकराई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। आबान की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया और उसके बड़े भाइयों उमर अहमद और अली अहमद को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल मिली थी। कोर्ट की तय की गई शर्तों के मुताबिक दोनों भाइयों को पुलिस सुरक्षा में सीधे कब्रिस्तान ले जाया गया और अंतिम संस्कार के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। आबान को उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के पास ही दफनाया गया और जनाजे को कंधा देते समय दोनों भाई भावुक हो गए थे। अब हादसे के छह दिन बाद सामने आया यह वीडियो हादसे की असली वजह जानने में पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हो सकता है।
अतीक के बेटे आबान की कार का खौफनाक LIVE VIDEO आया सामने, ऐसे पलटी गाड़ी
माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। छह दिन पहले हुए सड़क हादसे का Live वीडियो सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर से टकराकर
NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





