|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

अदाणी के खिलाफ एयरलाइंस लामबंद, नवी मुंबई शिफ्टिंग पर सस्पेंस

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूदा उड़ानों को स्थानांतरित करने के मुद्दे पर अदाणी समूह और विमानन कंपनियों के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एयरलाइन ऑपरेटर कमेटी ने मुंबई हवाई अड्डे के टर

NRI Post Hindi Desk · 50 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अदाणी के खिलाफ एयरलाइंस लामबंद, नवी मुंबई शिफ्टिंग पर सस्पेंस
📷 NRI Post Hindi Desk

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूदा उड़ानों को स्थानांतरित करने के मुद्दे पर अदाणी समूह और विमानन कंपनियों के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एयरलाइन ऑपरेटर कमेटी ने मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के पुनर्विकास को लेकर वर्ष 2020 से हुई सभी बैठकों, बातचीत और निर्णयों का पूरा रिकॉर्ड सौंपने की मांग की है। विमानन कंपनियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक आवश्यक आंकड़े और विस्तृत योजना सामने नहीं आती, तब तक मौजूदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई स्थानांतरित करने पर सहमति नहीं दी जा सकती। बता दें कि मुंबई और नवी मुंबई दोनों हवाई अड्डे अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के नियंत्रण में हैं। एएएचएल ने शनिवार यानी 3 अक्टूबर को कहा था कि मुंबई हवाई अड्डे के करीब 60 साल पुराने टर्मिनल-1 को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं, इसलिए विमानन कंपनियों से कहा गया है कि वे अपनी करीब 33 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को 25 अक्टूबर तक नवी मुंबई हवाई अड्डे पर स्थानांतरित कर दें। एयरलाइंस ऑपरेटर्स कमेटी ने एएएचएल से सवाल किया है कि अगर टर्मिनल-1 के भविष्य और उसके पुनर्विकास पर 2020 से ही बड़े स्तर पर बातचीत हो रही थी, तो उस बातचीत का रिकॉर्ड सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। एओसी ने 2020 से हुई बैठकों के कार्यवृत्त, बातचीत के रिकॉर्ड और प्रलेखित नतीजे सभी संबंधित पक्षों के साथ साझा करने की मांग की है। विमानन कंपनियों ने यह भी याद दिलाया कि अदाणी समूह ने मुंबई हवाई अड्डे का संचालन 2021 के मध्य में संभाला था, ऐसे में 2020 से हुई बातचीत के दावे के आधार और उसमें अदाणी समूह की भूमिका को स्पष्ट करने की जरूरत है। एयरलाइंस की सबसे बड़ी आपत्ति 33 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय यातायात को नवी मुंबई भेजने के फैसले को लेकर है। एओसी ने पूछा है कि 33 प्रतिशत का यह आंकड़ा आखिर किस आधार पर तय किया गया है और इस संबंध में पांच बिंदुओं में जवाब भी मांगा गया है। एओसी ने स्पष्ट किया है कि विमानन कंपनियां टर्मिनल-1 के सुरक्षित और समय पर पुनर्विकास का समर्थन करती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बिना पर्याप्त आंकड़े और बातचीत के मौजूदा उड़ानों या स्लॉट में कटौती को मंजूरी दे दी जाए। एएएचएल के मुताबिक, टर्मिनल-1 से करीब 50 लाख घरेलू यात्रियों की सालाना क्षमता को टर्मिनल-2 में स्थानांतरित करना होगा और इसके चलते टर्मिनल-2 से संचालित करीब 33 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई भेजने की जरूरत बताई गई है। लेकिन एओसी ने मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 और टर्मिनल-2 के वर्ष 2026 के हर महीने के वास्तविक क्षमता उपयोग का डेटा मांगा है, साथ ही दोनों टर्मिनलों की मौजूदा और घोषित यात्री क्षमता भी मांगी गई है। विमानन कंपनियों का कहना है कि टर्मिनल-1 अभी करीब एक करोड़ यात्री सालाना संभाल रहा है, जबकि इसकी घोषित क्षमता करीब डेढ़ करोड़ यात्री सालाना है, इसलिए उड़ानों को नवी मुंबई भेजने की जरूरत का विस्तृत आधार सामने आना चाहिए। एएएचएल ने विमानन कंपनियों को नवी मुंबई हवाई अड्डे पर नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लैंडिंग शुल्क में सौ प्रतिशत छूट और दोनों हवाई अड्डों के उपयोगकर्ता विकास शुल्क के अंतर को कम करने के लिए नकद वाउचर देने की बात कही है। हालांकि, एओसी का कहना है कि फिलहाल विमानन कंपनियों की प्राथमिकता प्रोत्साहन नहीं, बल्कि टर्मिनल-1 के पुनर्विकास का पूरा खाका, समय-सीमा, क्षमता का आकलन और परिचालन बदलावों की जानकारी है। विमानन कंपनियों ने साफ कहा है कि जरूरी आंकड़े और विस्तृत योजना मिलने तथा उचित बातचीत होने तक वे अपनी मौजूदा उड़ानों या स्लॉट में एकतरफा कटौती, रद्दीकरण या नवी मुंबई में स्थानांतरण को मंजूरी नहीं दे सकतीं। एओसी का कहना है कि उसका उद्देश्य टर्मिनल-1 के पुनर्विकास का विरोध करना नहीं है, बल्कि वह चाहती है कि नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ानों को स्थानांतरित करने का फैसला पारदर्शी प्रक्रिया, पर्याप्त आंकड़े

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!