|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

अनंत सिंह की बेटी की शादी: 25 नवंबर को सात फेरे, 20 नवंबर से शुरू होंगी रस्में, देखें पूरा शेड्यूल

बिहार के मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर राज्य में खूब चर्चा हो रही है। अब उनकी शादी का कार्ड भी सामने आ गया है, जिससे विवाह के सभी कार्यक्रमों का पूरा शेड

NRI Post Hindi Desk · 14 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अनंत सिंह की बेटी की शादी: 25 नवंबर को सात फेरे, 20 नवंबर से शुरू होंगी रस्में, देखें पूरा शेड्यूल
📷 NRI Post Hindi Desk

बिहार के मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर राज्य में खूब चर्चा हो रही है। अब उनकी शादी का कार्ड भी सामने आ गया है, जिससे विवाह के सभी कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल पता चल गया है। शिवांगी की शादी पटना जिले के बिहटा स्थित कृष्णानगर के रहने वाले ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित के साथ होने वाली है। दोनों की शादी की तारीख 25 नवंबर 2026 तय की गई है, लेकिन उससे पहले ही शादी के दूसरे कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। शादी के कार्ड के मुताबिक, अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी की शादी अपने पैतृक आवास ग्राम नदावां, बाढ़ (जिला पटना) से कर रहे हैं और शादी के फंक्शन 20 नवंबर 2026 से ही शुरू हो जाएंगे। कार्ड में दी गई जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को शुभ फलदान और तिलक का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 23 नवंबर 2026 (सोमवार) को शिवांगी की हल्दी की रस्म होगी, जबकि 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को शिवांगी सात फेरे लेंगी। इसी दिन अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव कुमार का शुभ उपनयन (जनेऊ) संस्कार भी होगा। इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर अनंत सिंह के परिवार में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं और शादी समारोह को बेहद भव्य बनाने के लिए विदेश से खास फूल मंगवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मेहमानों के स्वागत और मांगलिक कार्यों के लिए कई बीघे जमीन में आलीशान पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। अनंत सिंह बेटी की शादी और बेटे के जनेऊ संस्कार को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मोकामा के बाहुबली नेता अपनी बेटी शिवांगी की शादी के मौके पर अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश को तोहफे के रूप में 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट करेंगे। इसके साथ ही वो अपने छोटे बेटे अभिनव को जनेऊ संस्कार के मौके पर करोड़ों की बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट करेंगे। इस शादी को लेकर पहले से ही यह चर्चा है कि इसमें बड़ी संख्या में मेहमान शामिल होंगे और समारोह को शाही अंदाज में आयोजित किया जाएगा। बहरहाल, शादी का कार्ड सामने आने के बाद अब सभी कार्यक्रमों की तारीखें साफ हो गई हैं और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!