|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: लाल चुनरी और पीले जोड़े में दिखा दुल्हन का लुक, मटकोर रस्म संपन्न

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही हैं। हालांकि भारी बारिश ने शादी की तैयारियों में जरूर खलल डाला है, लेकिन जयमाल स्टेज की सजावट से लेकर घो

NRI Post Hindi Desk · 2 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: लाल चुनरी और पीले जोड़े में दिखा दुल्हन का लुक, मटकोर रस्म संपन्न
📷 NRI Post Hindi Desk

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही हैं। हालांकि भारी बारिश ने शादी की तैयारियों में जरूर खलल डाला है, लेकिन जयमाल स्टेज की सजावट से लेकर घोड़ों की रेस तक की तैयारी पूरी कर ली गई है। विवाह से पहले शिवांगी की हल्दी फुटाई और मटकोर जैसी रस्में भी की गईं। सामने आई तस्वीरों में अनंत सिंह की बेटी लाल चुनरी और पीले जोड़े में नजर आईं। सोशल मीडिया पर दुल्हन शिवांगी का लुक छा गया है, जिसमें वह मस्टर्ड कलर की साड़ी में नजर आईं। सिर पर लाल चुनरी और नाक में सिंदूर लगाए शिवांगी बेहद सुंदर लग रही थीं और उन पर नई दुल्हन का ग्लो साफ नजर आ रहा था। शिवांगी का लुक पारंपरिक भारतीय शादी की रस्मों के रंगों और सादगी को दर्शाता है। मटकोर रस्म में महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पारिवारिक परंपराओं के अनुसार पूजा का दौर चला, जिसमें घर की और आसपास की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर माहौल को उत्सवमय बना दिया और सभी पूरी रीति-रिवाज के साथ रस्में निभाते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शिवांगी की शादी के लिए जो जयमाल स्टेज तैयार किया जा रहा है, उसे लेकर कहा जा रहा है कि वो जयपुर के हवा महल और पत्रिका गेट की तर्ज पर बनाया जा रहा है। साथ ही एंट्री गेट से लेकर पूरे शादी हॉल को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है और समारोह को खास बनाने के लिए स्टेज, लाइटिंग और पारंपरिक सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि हर रस्म यादगार बन सके। यह शाही शादी 25 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां (बिहार) में हो रही है, जिसमें 4 लाख मेहमानों के आने की खबर है। इस शादी को बेहद भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और शादी के लिए करीब 10 बीघा जमीन पर ताजमहल की डिजाइन वाला भव्य वाटरप्रूफ और एसी पंडाल तैयार किया गया है। इस शादी में देश ही नहीं विदेश से भी मेहमान आ रहे हैं और शादी के मेन्यू में 150 से ज्यादा आइटम रखे जाएंगे, जबकि इस आयोजन में 40 से 50 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है। हालांकि अनंत सिंह या उनके किसी करीबी की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बिटिया की शादी को भव्य बनाने में अनंत सिंह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!