बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड के अंदर चल रही खींचतान अब पार्टी के लिए बड़ी परेशानी बनती दिख रही है। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह पटना स्नातक सीट से पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध कर रहे हैं और वह जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह का समर्थन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन के समय भी मौजूद रहे थे, जिससे पार्टी के भीतर असहजता और बढ़ गई है। इस पूरे विवाद पर जेडीयू नेता और मंत्री संजय झा ने कहा कि पार्टी के संज्ञान में यह मामला है और यह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के क्षेत्र का भी मुद्दा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी ने ललन सिंह से इस विषय पर बात की है और उन्हें ही यह जवाबदेही दी है कि वे सबसे बातचीत करके इसे सुलझाएं। संजय झा ने आगे कहा कि मोकामा के विधायक का भी अपना एक मुद्दा है, जो विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ था, और इन सभी बातों को संज्ञान में लेते हुए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से ही समाधान की जिम्मेदारी दी है, क्योंकि यह क्षेत्र भी उन्हीं का है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसका रास्ता निकल जाएगा। गौरतलब है कि पटना स्नातक सीट से जेडीयू ने अपने मुख्य प्रवक्ता और मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज ने डॉ. अनुज कुमार सिंह को मैदान में उतारा है। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी बताई जाती है, क्योंकि दोनों नेता पटना के बाढ़-मोकामा इलाके से आते हैं और कई सालों से एक-दूसरे पर सार्वजनिक तौर पर निशाना साधते रहे हैं। अब विधान परिषद चुनाव में यह विवाद एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। बिहार विधान परिषद की ग्रेजुएट और टीचर्स सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। पटना स्नातक सीट पर अब चुनावी मुकाबले के साथ-साथ जेडीयू के भीतर चल रही इस खींचतान पर भी सभी की नजर टिकी हुई है।
अनंत सिंह के बागी तेवर से जेडीयू परेशान, संजय झा बोले- ललन सिंह सुलझाएंगे मामला
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड के अंदर चल रही खींचतान अब पार्टी के लिए बड़ी परेशानी बनती दिख रही है। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह पटना स्नातक सीट से पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार
NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





