|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

अपराधी की जात नहीं होती, चुनौती देने वाले को मिलेगा करारा जवाब: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना के ऊर्जा सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की ऊर्जा जरूरतों और कानून-व्यवस्

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अपराधी की जात नहीं होती, चुनौती देने वाले को मिलेगा करारा जवाब: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
📷 NRI Post Hindi Desk

पटना के ऊर्जा सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की ऊर्जा जरूरतों और कानून-व्यवस्था पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने जमुई की हालिया घटना के संदर्भ में अपराधियों को सख्त चेतावनी दी और कहा कि सुशासन तथा कानून के राज से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार की अपराध के प्रति जीरो टालरेंस नीति की बात कहते हुए स्पष्ट किया, “मैं किसी धर्म के पीछे नहीं पड़ता हूं। मेरा यह मानना है, अपराधी अपराधी होता है, अपराधी की जात नहीं होती है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को जब भी कोई अपराधी चुनौती देगा, पुलिस उसका जवाब देगी और पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का प्राथमिक सिद्धांत कानून का राज और न्याय के साथ विकास है। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब जमुई की घटना को लेकर कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर राजनीतिक चर्चा तेज है। राज्य की ऊर्जा जरूरतों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के समय करीब 350 मेगावाट से शुरू हुई बिजली खपत अब लगभग 10 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को गति देने के लिए अगले पांच वर्षों में राज्य के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को 20 हजार मेगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में राज्य सरकार कृषि फीडर में सब्सिडी के रूप में करीब 5500 करोड़ रुपये खर्च कर रही है और सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में कृषि फीडरों को 100 प्रतिशत सोलर युक्त करने का है। इससे किसानों को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक मुफ्त और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की योजना है। मुख्यमंत्री के अनुसार कृषि फीडरों के पूर्ण सोलराइजेशन से राज्य सरकार को करीब पांच हजार करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। सरकार ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के साथ कृषि और औद्योगिक जरूरतों के लिए बिजली की उपलब्धता मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!