|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका: 7 छात्रों की मौत, 97 घायल, विस्फोटक गोदाम में लापरवाही की आशंका

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक स्कूल के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुए भीषण धमाके ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। इस विस्फोट में 7 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 97 लोग घायल हुए हैं। शुरुआ

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका: 7 छात्रों की मौत, 97 घायल, विस्फोटक गोदाम में लापरवाही की आशंका
📷 NRI Post Hindi Desk

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक स्कूल के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुए भीषण धमाके ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। इस विस्फोट में 7 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 97 लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाके की वजह स्कूल के पास मौजूद विस्फोटक गोदाम में लापरवाही हो सकती है। प्रांत के संस्कृति और सूचना निदेशक सामी उल हक बयान ने बताया कि विस्फोट स्कूल के पास स्थित एक गोदाम में रखे विस्फोटकों से हुआ हो सकता है। धमाका कुनार प्रांत की राजधानी असदाबाद के बाहरी इलाके में सेर क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में हुआ, जब स्कूल में छात्र मौजूद थे और धमाके की चपेट में कई छात्र आ गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने विस्फोट की पुष्टि की है। कुनार प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता फरीद देहकान ने बताया कि धमाका प्रांत के सेर इलाके में स्थित एक स्कूल में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही कुनार प्रांत की जांच टीमों को मौके पर भेजा गया और जांच दल घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा विस्फोट से जुड़े सबूत जुटा रहे हैं। फरीद देहकान ने बताया कि जांच टीम धमाके की वजह का पता लगाने में जुटी है, लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि स्कूल में विस्फोट कैसे हुआ। पुलिस प्रशासन की जांच जारी है और धमाके के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है और प्रशासन घायलों की मदद तथा जांच को तेज करने में जुटा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!