मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने बेहतरीन फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने नीता अंबानी के ब्रैंड स्वेदश की पहली सालगिरह के मौके पर आयोजित एक भव्य पार्टी में शिरकत की, जहां उनका पारंपरिक अंदाज लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस ग्रैंड इवेंट में अंबानी परिवार के सदस्यों के अलावा कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था और ट्रेडिशनल लुक में कई फिल्म स्टार्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। नीता अंबानी, राधिका, श्लोका और ईशा के एथनिक लुक के अलावा रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक दर्शकों को खूब पसंद आया। बता दें कि अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बाद से रश्मिका ज्यादातर कार्यक्रमों में साड़ी पहने हुए ही नजर आती हैं, और इस बार भी उन्होंने वाइन और गोल्डन रंग की हैवी वर्क वाली साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद सुंदर और आकर्षक दिख रही थीं। स्वदेश की फर्स्ट एनिवर्सरी देवी शक्ति इवेंट में रश्मिका मंदाना का पारंपरिक और शाही अंदाज देखने को मिला। इस खास मौके पर उन्होंने डिजाइनर इत्रह की दर्पण साड़ी पहनी थी, जो बारीक एंटीक एम्ब्रॉयडरी वाली शानदार क्रेप साड़ी है और इसके साथ पूरी तरह हाथ से कढ़ाई किया हुआ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज मौजूद है। ब्लाउज का पीछे का डिजाइन काफी स्टाइलिश था, जो साड़ी को एक रॉयल फील दे रहा था। साड़ी के पल्लू पर भी हैवी कढ़ाई का काम किया गया है और ऐसा ही वर्क ब्लाउज पर भी देखने को मिल रहा है। इस दर्पण साड़ी की कीमत करीबन दो लाख पचपन हजार रुपये बताई जा रही है, जो आम लोगों को चौंका सकती है। वाइन और गोल्ड कलर की इस साड़ी के साथ रश्मिका ने जगदीश जूलर्स की गोल्डन जूलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया और उन्होंने अपने कानों में बड़े-बड़े गोल्ड इयररिंग्स पहने थे। गले को उन्होंने खाली रखा था, क्योंकि उनके ब्लाउज पर हैवी कढ़ाई का वर्क मौजूद था। हेयरस्टाइल की बात करें तो रश्मिका ने ब्लाउज के डिजाइन को दिखाते हुए अपने बालों का बन बनाया हुआ था और माथे पर एक छोटी-सी बिंदी भी लगाई थी, जो उनके एथनिक लुक को एकदम परफेक्ट बना रही थी। रश्मिका के इस खास लुक की स्टाइलिंग अमी और अनुष्का ने की थी। अभिनेत्री का यह साड़ी वाला लुक किसी भी पार्टी और शादी के लिए एकदम बेस्ट माना जा रहा है, और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी उनकी यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस इवेंट में शामिल अन्य सितारों के मुकाबले रश्मिका का यह पारंपरिक अंदाज सबसे ज्यादा सराहा जा रहा है।
अंबानी इवेंट में रश्मिका मंदाना का शाही अंदाज, दर्पण साड़ी की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने बेहतरीन फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने नीता अंबानी के ब्रैंड स्वेदश की पहली सालगिरह के मौके पर आयोजित एक भव्य पार्टी में शिरक
NRI Post Hindi Desk · 42 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

