मुकेश और नीता अंबानी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर इस साल भी अपने मुंबई स्थित घर एंटीलिया में बेहद भव्य और पारंपरिक तरीके से गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस खास गणेशोत्सव में बॉलीवुड सितारों, क्रिकेटरों से लेकर विदेशी मेहमानों तक ने शिरकत की। अंबानी परिवार के हर जश्न में देश-दुनिया की बड़ी हस्तियां शामिल होती हैं और इस बार भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप भी इस पूजा में शामिल हुईं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। टिफनी इससे पहले भी भारत आ चुकी हैं और हर बार वो अपने लुक से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने टिफनी और उनके पति माइकल के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें देसी अवतार में ट्रंप की बेटी ने सारी लाइमलाइट चुरा ली है। अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी पूजा में संजय दत्त भी शामिल हुए थे, जहां से उन्होंने एक समूह तस्वीर साझा की। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि खूबसूरत टिफनी ट्रंप, हैंडसम माइकल बोलोस और अमेरिका के राजदूत श्री सर्जियो गोर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इसके अलावा टिफनी की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो राधिका अंबानी और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। तस्वीर में राधिका और टिफनी का जुड़ाव साफ दिखाई दे रहा है और दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रही हैं। मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टिफनी और राधिका के साथ सेल्फी साझा की है। इस मौके पर टिफनी ने हल्के हरे रंग का लहंगा-चोली पहना था और उसके साथ गुलाबी रंग का दुपट्टा कैरी किया। टिफनी के पूरे लहंगे में सफेद रंग के क्रिस्टल लगे हुए हैं और इसके साथ उन्होंने मनीष मल्होत्रा की जूलरी पेयर की है। टिफनी ने नेकलेस, मांगटीका और इयररिंग्स पहने हैं, जो उनके देसी लुक में चार चांद लगा रहे हैं। टिफनी के पति माइकल भी केसरिया रंग की शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इस पूरे आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अंबानी परिवार के उत्सव में देश-विदेश की नामचीन शख्सियतें शामिल होती हैं और हर जश्न चर्चा का विषय बन जाता है।
अंबानी के घर गणेश पूजा में टिफनी ट्रंप का देसी अंदाज, लहंगे में लूटी महफिल
मुकेश और नीता अंबानी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर इस साल भी अपने मुंबई स्थित घर एंटीलिया में बेहद भव्य और पारंपरिक तरीके से गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस खास गणेशोत्सव में बॉलीवुड सितारों, क्रिकेटरों स
NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

