होटल, रेस्टोरेंट या ढाबे में खराब खाना मिलने या किचन में गंदगी दिखने पर अब आम उपभोक्ता सीधे खाद्य सुरक्षा विभाग तक अपनी बात पहुंचा सकता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इसके लिए 'फूड सेफ्टी कनेक्ट' नाम से एक विशेष ऐप उपलब्ध कराया है, जिसकी मदद से खराब क्वालिटी वाले भोजन, मिलावट, गलत लेबलिंग और साफ-सफाई से जुड़ी हर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि शिकायत के साथ फोटो या वीडियो भी अपलोड किया जा सकता है, जिससे आपका सबूत पुख्ता हो जाता है। शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया बेहद आसान है, इसके लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में यह ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर उपभोक्ता के रूप में लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद ऐप में शिकायत दर्ज करने का विकल्प चुनना होगा, इसके बाद जिस होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, स्ट्रीट फूड वेंडर या किसी अन्य फूड बिजनेस के खिलाफ शिकायत करनी है, उसके नाम और पते की जानकारी भरनी होगी। उपभोक्ता को यह भी बताना होगा कि शिकायत किस बारे में है, जैसे खाने की खराब क्वालिटी, मिलावट या फिर गंदगी, और इसकी कैटेगरी चुनकर शिकायत को सबमिट कर देना होगा। इसके अलावा, अगर किसी को किचन में गंदगी दिखती है या कोई मिलावटी खाद्य पदार्थ मिलता है, तो उसकी तस्वीर या वीडियो लेकर ऐप के जरिए तुरंत सबूत के तौर पर अपलोड किया जा सकता है। यह कदम खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि FSSAI की नींव खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत रखी गई थी, जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी 23 अगस्त 2006 को मिली थी, इसके बाद सितंबर 2008 में प्राधिकरण की स्थापना हुई। इसका मुख्य उद्देश्य खाद्य पदार्थों से जुड़े अलग-अलग पुराने कानूनों और व्यवस्थाओं को एक व्यापक ढांचे के तहत लाना था, ताकि खाद्य सुरक्षा के लिए एक केंद्रीय नियामक व्यवस्था तैयार की जा सके। FSSAI खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण, बिक्री और आयात से जुड़े मामलों के लिए विज्ञान आधारित मानक तय करता है और इसके दायरे में खाद्य कारोबार से जुड़े कई नियम आते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र में खाद्य विभाग के आयुक्त के ताबड़तोड़ एक्शन के बाद देशभर में फूड क्वालिटी और सेफ्टी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है, ऐसे में यह नया ऐप आम लोगों के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है।
अब मिलावटखोरों की खैर नहीं! FSSAI का नया ऐप, फोटो-वीडियो के साथ दर्ज करें खाने की शिकायत
होटल, रेस्टोरेंट या ढाबे में खराब खाना मिलने या किचन में गंदगी दिखने पर अब आम उपभोक्ता सीधे खाद्य सुरक्षा विभाग तक अपनी बात पहुंचा सकता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इसके लिए '
NRI Post Hindi Desk · 85 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





