रांची की 16 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी खिली कुमारी का चयन एफआईएच यूथ हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुआ है। कहते हैं, हौसले बुलंद हों तो मुश्किलों के बीच भी मंजिल का रास्ता निकल आता है। इसकी मिसाल हैं झारखंड के रांची की 16 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी खिली कुमारी। बेटी को खिलाड़ी बनाने का सपना उनकी मां वंदना कुमारी ने संघर्षों के बीच भी नहीं टूटने दिया। दूसरों के घरों में बच्चों की देखभाल का काम करके मां ने बेटी के हॉकी अभ्यास का खर्च उठाया। मां की मेहनत और बेटी के जुनून का ही नतीजा है कि गोलकीपर खिली ने जापान और ओमान में अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत और कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। अब उनका चयन काहिरा, मिस्र में आयोजित एफआईएच यूथ हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टूर्नामेंट के लिए हुआ है। वह आगरा के एकलव्य स्टेडियम में पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और कोच रानी रामपाल के मार्गदर्शन में अभ्यास कर खेल को निखार रही हैं। खिली कुमारी ने बताया कि मिस्र के लिए चयन हुआ, तो आंखों में आंसू आ गए थे, उम्मीद नहीं थी कि चयन होगा। स्वजन को बताया तो सभी खुशी से झूम उठे। जब मैं लगभग छह साल की थी, तब पिता ने नशे की लत के कारण तीन बच्चों के साथ मां को छोड़ दिया था। मां ने हार नहीं मानी और मुझे हॉकी का अभ्यास कराया और बड़ी व मुझसे छोटी बहनों को पढ़ाया। हमारे पास मकान नहीं था, तो किराये के घर में गुजारा किया। इस समय मेरी दोस्त अंकिता लखाड़ा ने बहुत मदद की। आगे बताया कि मैं पांचवीं कक्षा में थी, तब शिक्षिका करुणा पूर्ति ने हॉकी खेलने को कहा, उस समय ये भी नहीं पता था कि हॉकी किसे कहते हैं। बातों ही बातों में हॉकी के लिए हां कर दिया और रुपये नहीं होने के कारण लकड़ी के डंडा से खेला। दुलारी टोपनो मैम का भी अहसान नहीं भूल सकती हूं। रांची में लगभग एक साल तक हॉकी अभ्यास किया और सब जूनियर नेशनल टूर्नामेंट के ट्रायल दिया और चयन हो गया। उस टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। उसके आधार पर जापान और ओमान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन हुआ और टीम ने कांस्य और रजत पदक जीता।
अभावों के बीच खिली 'खिली', हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में दिखाएंगी भारत का दम
रांची की 16 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी खिली कुमारी का चयन एफआईएच यूथ हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुआ है। कहते हैं, हौसले बुलंद हों तो मुश्किलों के बीच भी मंजिल का रास्ता निकल आता है। इसकी मिसाल हैं झारखंड के
NRI Post Hindi Desk · 8 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



