|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप- कालीघाट स्थित आवास के बाहर पुलिस कर रही रेकी, हमले की साजिश का दावा

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता पुलिस पर अपने कालीघाट स्थित आवास के आसपास निगरानी करने और रेकी तथा जासूसी कराने का गंभीर आरोप लगाया है। अभिषेक बनर्जी ने

NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप- कालीघाट स्थित आवास के बाहर पुलिस कर रही रेकी, हमले की साजिश का दावा
📷 NRI Post Hindi Desk

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता पुलिस पर अपने कालीघाट स्थित आवास के आसपास निगरानी करने और रेकी तथा जासूसी कराने का गंभीर आरोप लगाया है। अभिषेक बनर्जी ने आशंका जताई है कि उन पर एक बार फिर हमले की साजिश रची जा रही है। अभिषेक ने बुधवार को एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस के जवान सरकारी वाहनों का इस्तेमाल कर उनके आवास के आसपास रेकी कर रहे हैं और अवैध रूप से उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। तृणमूल सांसद ने दावा किया कि पिछले सप्ताह भी इसी तरह की रेकी की गई थी। इसके ठीक एक दिन बाद, सात नवंबर को उनकी जन्मतिथि के अवसर पर आवास के बाहर जश्न के दौरान कुछ लोगों ने हमला किया था। अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि इस घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस पूरे विवाद के बीच बुधवार को अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर बने अस्थायी टिन शेड को भी हटा दिया गया। बताया गया है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण कर इस शेड का निर्माण किया गया था और पुलिस के निर्देश के बाद मजदूरों ने इसे हटाया। इस मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रितेश तिवारी ने तृणमूल के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने अपने पंद्रह वर्षों के शासनकाल में पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया है, और अब वही पुलिस उसे खटकने लगी है। उल्लेखनीय है कि अभिषेक बनर्जी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि जन्मदिन के दिन हुए हमले के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है। दूसरी ओर, आवास के बाहर से अस्थायी टिन शेड हटाए जाने को लेकर भी राजनीति तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि यह शेड फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बनाया गया था, जिसके चलते उसे हटाया गया। भाजपा नेता रितेश तिवारी ने कहा कि तृणमूल के नेताओं को अब कानून के तहत की जा रही कार्रवाई से परेशानी हो रही है, जबकि पहले उनके शासन में पुलिस का दुरुपयोग किया जाता था। इस पूरे घटनाक्रम से कोलकाता की राजनीति में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है और तृणमूल तथा भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!