|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

अभिषेक, शुभमन या श्रेयस? अनाया बांगड़ ने किया दिल की बात का खुलासा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ इन दिनों अपने एक बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अपने जबरदस्त फैशन सेंस और निडर अंदाज के लिए मशहूर अनाया का एक इंटरव्यू सोशल

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अभिषेक, शुभमन या श्रेयस? अनाया बांगड़ ने किया दिल की बात का खुलासा
📷 NRI Post Hindi Desk

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ इन दिनों अपने एक बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अपने जबरदस्त फैशन सेंस और निडर अंदाज के लिए मशहूर अनाया का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटरों को लेकर दिल की बात कही है। यह इंटरव्यू एक यूट्यूब चैनल पर दिया गया, जिसमें उनसे एक रैपिड फायर राउंड खेला गया और उन्हें तीन भारतीय स्टार क्रिकेटरों के नाम दिए गए। इस दौरान अनाया को शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर में से एक को किल, एक को मैरी यानी शादी और एक को हुकअप के लिए चुनना था। अनाया ने बिना झिझके बेहद मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वह अभिषेक शर्मा से शादी करेंगी, शुभमन गिल के साथ हुकअप यानी डेट करना चाहेंगी और श्रेयस अय्यर को किल करेंगी। उनका यह बेबाक जवाब सुनकर इंटरव्यू लेने वाला भी हैरान रह गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। गौरतलब है कि अनाया हाल ही में अपनी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं और वह पहले मुंबई के लिए एज-ग्रुप मेन्स क्रिकेट खेल चुकी हैं। अब सर्जरी के बाद वह ऑस्ट्रेलिया जाकर महिला क्रिकेट में अपनी नई शुरुआत करने की योजना बना रही हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बावजूद अनाया अपने फैसले पर अडिग हैं और पूरी मजबूती से अपने क्रिकेट करियर को नए सिरे से संवारने में जुटी हुई हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए स्पष्ट नीति बनाने की अपील भी की थी। इस पूरे मामले ने क्रिकेट प्रेमियों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा तेज कर दी है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!