|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

'अभी हम इंडिया हो गया'… चीनी कहने वालों को मासूम ट्विंकल का करारा जवाब, खुशी में कहा- थैंक्यू

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर की रहने वाली करीब चार साल की मासूम बच्ची कार्गा ट्विंकल इन दिनों सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक बन गई हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले ट्विंकल का एक वीडियो वायर

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
'अभी हम इंडिया हो गया'… चीनी कहने वालों को मासूम ट्विंकल का करारा जवाब, खुशी में कहा- थैंक्यू
📷 NRI Post Hindi Desk

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर की रहने वाली करीब चार साल की मासूम बच्ची कार्गा ट्विंकल इन दिनों सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक बन गई हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले ट्विंकल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया था कि लोग उसे चीनी कहते हैं, जबकि वह पूरी तरह से भारतीय है। इस मासूम की शिकायत ने देश भर के लोगों का दिल छू लिया था और हजारों लोगों ने उसके समर्थन में अपनी बात रखी थी। अब ट्विंकल की यह शिकायत खत्म हो गई है, क्योंकि उसे इंटरनेट से भरपूर प्यार और सम्मान मिला है। उसकी मां ने उसे बताया कि अब लोग उसे 'इंडिया की बेबी' कहकर पुकार रहे हैं, जिसके बाद बच्ची की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नए वीडियो में ट्विंकल बेहद खुश नजर आ रही हैं और मुस्कुराते हुए कहती हैं, 'अभी हम इंडिया हो गया।' इसके बाद वह कैमरे की तरफ देखकर प्यार से कहती हैं, 'थैंक यू, आप सबको।' यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को बच्ची का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। इससे पहले, वायरल हुए पहले वीडियो में ट्विंकल ने साफ तौर पर कहा था कि लोग उसे चाइनीज कहकर गलती कर रहे हैं, जबकि वह भारतीय है। इस वीडियो को लाखों व्यूज मिले थे और हजारों भारतीयों ने मासूम से माफी मांगते हुए कमेंट किया था। लोगों ने लिखा कि सच्चे अर्थों में ट्विंकल ही असली भारतीय हैं। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अलग-अलग धर्म, भाषा, जाति और शक्ल-सूरत के लोग रहते हैं। जिन्हें पूर्वोत्तर के लोग चीनी दिखते हैं, असल में उनकी सोच ही भारतीय विविधता को नहीं समझती। इस घटना के बाद ट्विंकल के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या भी 82 हजार से अधिक हो गई है, जो बताता है कि लोगों ने उसे भरपूर प्यार दिया है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!