अमृतसर जिले के थाना रमदास पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर से आतंकी बने हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पशिया की मां भूपिंदर कौर को शनिवार देर रात उसे अमृतसर से भागने से पहले ही दबोच लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में है, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज की गई। वहीं, हैपी पशिया की बहन किरणदीप कौर पुलिस की पकड़ से दूर है और उसकी अंतिम लोकेशन हिमाचल प्रदेश के पास देखी गई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपित महिला पुलिस से बचते-बचाते पंजाब की सीमा पार कर चुकी है, इसलिए उसे गिरफ्तार करने के लिए विशेष पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि जट्टा गांव के दलजीत सिंह ने मंगलवार रात हैपी पशिया के घर के बाहर हवाई फायरिंग की और हुड़दंग मचाते हुए धमकियां दीं। इस दौरान दलजीत की भूपिंदर कौर और किरणदीप कौर से बहस भी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना की सूचना दोनों महिलाओं ने विदेश में बैठे हैपी पशिया को दी, जिससे तैश में आकर उसने अपने गुर्गों के जरिए दलजीत सिंह के घर पर दो हैंड ग्रेनेड फेंकवाए। यह पहला मौका नहीं है जब पशिया के परिजन पुलिस के रडार पर आए हैं, इससे पहले साल 2024 में अजनाला थाने के बाहर आईईडी लगाने के मामले में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन पर आरोपितों को पनाह देने और शह देने का आरोप था और कुछ समय जेल में बिताने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इस कार्रवाई से विदेश बैठा आतंकी हैपी पशिया बुरी तरह बौखला गया था और उसने कुछ पुलिस अधिकारियों को धमकियां भी दी थीं। गौरतलब है कि हैपी पशिया के खिलाफ पंजाब भर के विभिन्न थानों में पचास से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, हमले और आतंकी गतिविधियां शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने भूपिंदर कौर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि किरणदीप कौर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित महिलाओं की भूमिका ग्रेनेड हमले की साजिश में अहम रही है और जल्द ही बहन को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अमृतसर ग्रेनेड हमला मामला: हैपी पशिया की मां भूपिंदर कौर गिरफ्तार, बहन की हिमाचल में तलाश जारी
अमृतसर जिले के थाना रमदास पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर से आतंकी बने हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पशिया की मां भूपिंदर कौर को शनिवार देर रात उसे अमृतसर से भागने से पहले ही दबोच लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि व
NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




