|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

अमेरिकी आयोग की करतूत विफल, भारत ने आरएसएस पर लगाए आरोपों को बताया पक्षपाती, कहा- एजेंडा से भरा है संगठन

भारत सरकार ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) की उस मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई

NRI Post Hindi Desk · 95 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अमेरिकी आयोग की करतूत विफल, भारत ने आरएसएस पर लगाए आरोपों को बताया पक्षपाती, कहा- एजेंडा से भरा है संगठन
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत सरकार ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) की उस मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को अपनी नियमित मीडिया ब्रीफिंग में इस संगठन को पक्षपाती करार देते हुए कहा कि इसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संगठन भारत के बारे में लगातार अपमानजनक और उकसावे वाली टिप्पणियां करता रहा है, जिसे नजरअंदाज करना ही उचित है। जायसवाल ने कहा कि ऐसे संगठनों का अपना निहित स्वार्थ और एजेंडा होता है, इसलिए उनके बयानों को कोई महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा से ठीक पहले यूएससीआईआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह आरोप लगाया था कि आरएसएस धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले करता है। आयोग की आयुक्त जीन मिल्स ने यहां तक कहा था कि आरएसएस के नेताओं को अमेरिका में उच्च-स्तरीय बैठकों या कूटनीतिक सम्मान का अवसर नहीं मिलना चाहिए। वहीं, आयोग के प्रमुख आसिफ महमूद ने भी अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर आरएसएस के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए थे। भारत सरकार ने इन सभी टिप्पणियों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि देश की आंतरिक मामलों में किसी बाहरी संस्था को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी ब्रीफिंग में यह भी बताया कि भारत होर्मुज स्ट्रेट, यमन और सोमालिया जैसे समुद्री इलाकों में भारतीय नाविकों से जुड़ी घटनाओं पर करीबी नजर रख रहा है और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में तनाव का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिये चाहता है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से ईरान को आर्थिक नाकेबंदी की धमकी के बाद आया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!