|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

अमेरिका का ईरान पर भीषण हमला, 18 शहीद और 108 घायल, तेल टैंकरों पर भी मिसाइलें दागीं

वेस्ट एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने बुधवार को ईरान के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान के सरकारी टेलीविजन न

NRI Post Hindi Desk · 83 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अमेरिका का ईरान पर भीषण हमला, 18 शहीद और 108 घायल, तेल टैंकरों पर भी मिसाइलें दागीं
📷 NRI Post Hindi Desk

वेस्ट एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने बुधवार को ईरान के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से बताया कि इन हमलों में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 108 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात सिरिक, खुजस्तान, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास समेत कई प्रमुख इलाकों को अपने निशाने पर लिया। इन हमलों की वजह से दक्षिणी ईरान के तटीय इलाकों में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे आम नागरिकों में दहशत फैल गई। अमेरिका ने हमले के दौरान ईरान के दो सरकारी तेल टैंकरों को भी निशाना बनाया, जो ईरानी तट के पास अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी रेखा के उत्तर में लंगर डाले हुए थे। एक खबर के मुताबिक, अमेरिकी ड्रोन ने दोनों जहाजों के इंजन रूम को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं, जिससे उनमें आग लग गई। अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई 'टैंकर के बदले टैंकर' नीति के तहत की गई है। दरअसल, अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा को खतरे में डाला था और उन्हें निशाना बनाया था, जिसके जवाब में यह सेना की ओर से सख्त कार्रवाई की गई। अमेरिकी हमलों में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़े करीब 100 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है। इन ठिकानों में एयर डिफेंस सेंटर, रडार सिस्टम, समुद्री बारूदी सुरंग बिछाने से जुड़ी क्षमताएं, संचार सुविधाएं, पोत-रोधी क्रूज मिसाइल लॉन्चर और हमलावर ड्रोन लॉन्चर शामिल हैं। ईरानी समाचार एजेंसी ने बताया कि बंदर अब्बास, केश्म द्वीप, जास्क और सिरिक में कई जोरदार विस्फोट सुने गए। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी चाबहार और कोनारक इलाकों में भी प्रोजेक्टाइल गिरने की खबरें हैं। ईरानी मीडिया ने आईआरजीसी के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि अमेरिका को अपने नए हमलों पर जरूर पछताना पड़ेगा। अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में ईरान ने भी पलटवार करते हुए करीब 25 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से लगभग आधी जॉर्डन के एयरस्पेस तक पहुंच सकीं। जॉर्डन ने दावा किया है कि उसने 10 मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया, जबकि तीन मिसाइलें ऐसी जगह गिरीं जहां किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इसके अलावा, बहरीन, कुवैत और इराक के एरबिल में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर दो दर्जन से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलें दागे जाने की बात सामने आई है, हालांकि अमेरिकी पक्ष का दावा है कि इनमें से ज्यादातर को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। व्हाइट हाउस और अमेरिकी सेंट्रल कमांड का कहना है कि यह सैन्य कार्रवाई अमेरिकी ठिकानों और समुद्री व्यापार की सुरक्षा के लिए आवश्यक थी। अमेरिकी अधिकारियों का यह भी दावा है कि इन हमलों से ईरान की आक्रामक सैन्य क्षमता कमजोर हुई है और कमर्शियल जहाजों पर खतरा कम से कम एक महीने के लिए कम हो गया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!