|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

अमेरिका के लोगों को निशाना बनाकर करते थे साइबर फ्रॉड, पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी

गुजरात के वडोदरा में पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है. वडोदरा एलसीबी जोन-2 की टीम ने अकोटा इलाके में चल रहे एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पर छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार

NRI Post Desk · 170 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अमेरिका के लोगों को निशाना बनाकर करते थे साइबर फ्रॉड, पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी
📷 NRI Post Desk

गुजरात के वडोदरा में पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है. वडोदरा एलसीबी जोन-2 की टीम ने अकोटा इलाके में चल रहे एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पर छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी वडोदरा में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को लोन मंजूर होने का झांसा देते थे और उनसे डॉलर में रकम वसूलते थे. और पढ़ेंपुलिस के मुताबिक, यह अवैध कॉल सेंटर अकोटा क्षेत्र स्थित प्रधानजी की चाल के पास बेरील अपार्टमेंट में संचालित किया जा रहा था. यहां से आरोपी विदेश में रहने वाले लोगों को कॉल कर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे. मामले की सूचना मिलने के बाद एलसीबी जोन-2 की टीम ने छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया.यह भी पढ़ें: वडोदरा में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रही बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ हादसाजांच में सामने आया कि आरोपी बिना किसी लाइसेंस या वैधानिक अनुमति के अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग का काम कर रहे थे. वे अमेरिकी नागरिकों से संपर्क कर उन्हें बताते थे कि उनका लोन मंजूर हो चुका है और आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कुछ शुल्क जमा करना होगा. Advertisement लोन के नाम पर वसूले जाते थे 150 से 200 डॉलरपूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे खुद को वित्तीय संस्था "सिटी क्रेडिट्स" का प्रतिनिधि बताकर अमेरिकी नागरिकों को कॉल करते थे. कॉल के दौरान वे भरोसा जीतने के लिए धाराप्रवाह अंग्रेजी का इस्तेमाल करते थे.इसके बाद पीड़ितों से उनके डेबिट कार्ड का नंबर, कार्ड की समाप्ति तिथि और सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी हासिल की जाती थी. जानकारी मिलने के बाद उनसे 150 से 200 डॉलर तक की फीस वसूली जाती थी.पुलिस का कहना है कि आरोपी सुनियोजित तरीके से लोगों को झांसे में लेते थे और ऑनलाइन माध्यम से रकम हासिल करते थे. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क पिछले दो महीनों से सक्रिय था.डार्क वेब से जुटाते थे अमेरिकी नागरिकों के नंबरडीसीपी जोन-2 मंजिता वंजारा के अनुसार, आरोपियों के पास विदेशी नागरिकों के संपर्क नंबर डार्क वेब के जरिए पहुंचते थे. इन्हीं नंबरों पर कॉल कर वे अपने ठगी के जाल को फैलाते थे.जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में एक व्यक्ति शेयर बाजार का जानकार है, जबकि दूसरा पहले कॉल सेंटर में काम कर चुका है. बाकी दो आरोपी कॉलिंग एक्सपर्ट हैं और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ रखते हैं. Advertisement पुलिस का मानना है कि इन्हीं क्षमताओं का इस्तेमाल कर आरोपी विदेशी नागरिकों का विश्वास जीतते थे और उन्हें फर्जी लोन ऑफर के नाम पर ठगते थे.करण लोकवानी और जोनाथन दास बताए जा रहे मास्टरमाइंडपुलिस जांच में करण लोकवानी और जोनाथन दास को इस पूरे रैकेट का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है. आरोप है कि दोनों ने अन्य युवकों को इस तरह की कॉलिंग और लोगों को फंसाने का प्रशिक्षण दिया था.सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने इस तरह की ठगी का तरीका विभिन्न वेब सीरीज और ऑनलाइन कंटेंट देखकर सीखा था. बाद में उन्होंने उसी मॉडल पर अपना फर्जी कॉल सेंटर खड़ा कर लिया.फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितने अमेरिकी नागरिकों को अपना शिकार बनाया और कुल कितनी रकम की ठगी की गई.35 लाख रुपये का सामान और उपकरण जब्तछापेमारी के दौरान पुलिस ने कॉल सेंटर संचालन में इस्तेमाल होने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं. इनमें 7 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, एक फाइबर वाई-फाई राउटर और अन्य तकनीकी उपकरण शामिल हैं.इसके अलावा पुलिस ने नकदी और अन्य सामग्री समेत करीब 35 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया है. सभी उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि ठगी के नेटवर्क की पूरी जानकारी सामने आ सके. Advertisement पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और साइबर ठगी के इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!