|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

अमेरिका के सबसे बड़े मॉल में 60 लोगों को मारने की साजिश, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

अमेरिका में मिनीपोलिस के पास संघीय जांच एजेंसी ने आतंकी संगठन के नाम पर देश के सबसे बड़े मॉल में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने के आरोप में 18 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिनेसोटा के रहने वाले

NRI Post Hindi Desk · 48 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अमेरिका के सबसे बड़े मॉल में 60 लोगों को मारने की साजिश, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिका में मिनीपोलिस के पास संघीय जांच एजेंसी ने आतंकी संगठन के नाम पर देश के सबसे बड़े मॉल में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने के आरोप में 18 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिनेसोटा के रहने वाले शेखदून अब्दुल्लाही महमूद पर आतंकवाद की घटना को अंजाम देने के मकसद से हथियार और गोला-बारूद हासिल करने का आरोप लगाया गया है। जांच एजेंसी के एक गुप्त एजेंट ने जब शेखदून को एके-47, गोला-बारूद और मैगजीन बेचीं, तो उसने मुखबिर को बताया कि वह अक्टूबर के आखिर में मॉल में होने वाले एक कार्यक्रम में 30 से 60 लोगों को मारने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। अदालत में दायर एक शिकायत के अनुसार, शेखदून ने अलग-अलग संदेश भेजने वाले मंचों पर जांच एजेंसी के सूत्र को बताया था कि वह प्रतिबंधित विदेशी आतंकी संगठन अल-शबाब की तरफ से लड़ने के लिए विदेश यात्रा करना चाहता है। उसने कहा कि वह यात्रा नहीं कर पाया, तो उसने सामूहिक गोलीबारी की योजना बनाई। बाद में उसने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उसने कथित तौर पर उस व्यक्ति के प्रति भी समर्थन जाहिर किया जिसने एक जनवरी 2025 को न्यू ऑरलियन्स में भीड़ पर ट्रक चढ़ा दिया था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी और बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वह व्यक्ति भी मारा गया था। जुलाई में शेखदून ने कथित तौर पर कहा था कि वह मॉल ऑफ अमेरिका में 30 से 60 लोगों को मारना चाहता है, क्योंकि उसका दावा था कि इसके मालिक यहूदी हैं और वह गैर-मुसलमानों को मारना चाहता है। उसने मुखबिर को बताया कि उसने 24 अक्टूबर को हमले की योजना बनाई थी, क्योंकि उस दिन मॉल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होना था। बता दें कि मॉल ऑफ अमेरिका देश का सबसे बड़ा मॉल है, जिसमें एक थीम पार्क, एक एक्वेरियम और 500 से अधिक स्टोर हैं। इस मामले ने देश में आतंकवाद और सामूहिक गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है, और जांच एजेंसी ने समय रहते इस साजिश को नाकाम कर दिया।

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!