|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

अमेरिका में ग्रीन कार्ड आवेदन का नियम बदला, 18 सितंबर से नए फॉर्म की अनिवार्यता, पुराना फॉर्म होगा खारिज

अमेरिका में स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) चाहने वाले प्रवासियों के लिए एक अहम खबर है। यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने परमानेंट रेजिडेंस के लिए आवेदन करने वाले ‘फॉर्म आई-485’ के अपडे

NRI Post Hindi Desk · 95 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अमेरिका में ग्रीन कार्ड आवेदन का नियम बदला, 18 सितंबर से नए फॉर्म की अनिवार्यता, पुराना फॉर्म होगा खारिज
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिका में स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) चाहने वाले प्रवासियों के लिए एक अहम खबर है। यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने परमानेंट रेजिडेंस के लिए आवेदन करने वाले ‘फॉर्म आई-485’ के अपडेटेड वर्जन को जारी करने की घोषणा की है। यह नया फॉर्म अगले महीने यानी 18 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस तारीख के बाद अगर कोई आवेदक पुराने फॉर्म के साथ आवेदन करता है, तो उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एजेंसी ने साफ किया है कि पुराने और नए फॉर्म को एक साथ स्वीकार करने के लिए कोई अतिरिक्त समय या ग्रेस पीरियड नहीं दिया जाएगा। यह कदम उन सभी योग्य लोगों के लिए जरूरी है जो अमेरिका में कानूनी रूप से स्थायी निवासी का दर्जा पाना चाहते हैं, जिसे आम भाषा में ग्रीन कार्ड कहा जाता है। यूएससीआईएस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ‘फॉर्म आई-485’ का यह अपडेटेड वर्जन 18 सितंबर, 2026 की तारीख के साथ होगा, जो इससे पहले 20 जनवरी 2025 वाले वर्जन की जगह लेगा। एजेंसी ने आवेदकों और उनके कानूनी प्रतिनिधियों के लिए संशोधित फॉर्म और उससे जुड़ी गाइडेंस का प्रीव्यू पहले ही उपलब्ध करा दिया है, ताकि लोग नए फॉर्म के बारे में अच्छे से समझ सकें। नई व्यवस्था के तहत, आवेदकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सही वर्जन का उपयोग कर रहे हैं, जो उनकी फाइलिंग की पोस्टमार्क तारीख या इलेक्ट्रॉनिक सबमिशन की तारीख के अनुसार सही हो। यानी अगर कोई आवेदक 18 सितंबर से पहले अपना आवेदन भेजता है तो उसे पुराना फॉर्म भरना होगा, लेकिन अगर वह 18 सितंबर या उसके बाद आवेदन करता है तो उसके लिए नया अपडेटेड फॉर्म ही अनिवार्य होगा। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि वह 20 जनवरी 2025 वाले पुराने वर्जन को तभी स्वीकार करती रहेगी, जब उस पर 18 सितंबर से पहले की पोस्टमार्क तारीख हो या उसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उस तारीख से पहले जमा किया गया हो। लेकिन यदि पुराने फॉर्म पर 18 सितंबर या उसके बाद की तारीख अंकित है, तो एजेंसी उसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। यह नियम अमेरिका में रह रहे उन प्रवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो वीजा की स्थिति बदलकर ग्रीन कार्ड हासिल करने की प्रक्रिया में हैं। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट से नए फॉर्म की जानकारी लें और किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए अपने आवेदन की तारीख और फॉर्म के वर्जन का विशेष ध्यान रखें। इस बदलाव का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाना है, ताकि किसी को भी प्रक्रियागत त्रुटि के कारण अपना आवेदन खारिज न कराना पड़े।

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!