|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
इमिग्रेशन

अमेरिका में नौकरी गई तो तुरंत छोड़ना होगा देश, एच-1बी वीजा पर ट्रंप प्रशासन की बड़ी सख्ती

अमेरिका का ट्रंप प्रशासन एच-1बी वीजा पर लगातार सख्ती बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में अब उसने उन एच-1बी वीजा धारकों के लिए मिलने वाली 60 दिन की छूट अवधि को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया है, जिनकी नौकरी चली जा

NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अमेरिका में नौकरी गई तो तुरंत छोड़ना होगा देश, एच-1बी वीजा पर ट्रंप प्रशासन की बड़ी सख्ती
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिका का ट्रंप प्रशासन एच-1बी वीजा पर लगातार सख्ती बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में अब उसने उन एच-1बी वीजा धारकों के लिए मिलने वाली 60 दिन की छूट अवधि को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया है, जिनकी नौकरी चली जाती है। यह छूट की अवधि कुशल कामगारों समेत ऐसे लोगों को नया प्रायोजक या स्पांसर तलाशने की अनुमति देती है। सरकारी प्रस्ताव गुरुवार को ऑनलाइन प्रकाशित किया गया। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग की ओर से संघीय रजिस्टर में प्रकाशित इस प्रस्ताव के तहत एच-1बी वीजा धारकों और कुछ अन्य अस्थायी वर्क वीजा वाले लोगों को नौकरी खोने के बाद देश छोड़ना होगा। यह वीजा भारतीय पेशेवरों में खासा लोकप्रिय है, इसलिए यह कदम भारतीय कामगारों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा। बता दें कि यह छूट अवधि साल 2017 से मिली हुई है, जिससे नौकरी जाने पर कर्मचारी को नई नौकरी खोजने या प्रायोजक बदलने का समय मिल जाता था। अब ट्रंप प्रशासन इसी 60 दिन की अवधि को समाप्त करने की योजना बना रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह कदम उन अमेरिकी टेक कंपनियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जो विदेशी कामगारों पर निर्भर हैं। ऐसी कंपनियों को कुशल कर्मचारियों को बनाए रखने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि नौकरी छूटने की स्थिति में कर्मचारी को तुरंत अमेरिका छोड़ना पड़ेगा। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा को लेकर सख्त रुख अपनाया हो। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी कार्यक्रम के दुरुपयोग को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए पिछले साल एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया था। उस आदेश में नए एच-1बी वीजा के लिए शुल्क को बढ़ाकर एक लाख डॉलर कर दिया गया था। अब नौकरी जाने पर मिलने वाली 60 दिन की छूट अवधि समाप्त करने का प्रस्ताव इसी सख्त रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इस प्रस्ताव का असर न केवल भारतीय पेशेवरों पर पड़ेगा, बल्कि अमेरिकी टेक उद्योग की कार्यप्रणाली पर भी दिखेगा। फिलहाल यह एक प्रस्ताव है, जिसे संघीय रजिस्टर में प्रकाशित किया गया है और आगे इस पर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

🔔 इमिग्रेशन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!