|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

अमेरिका में महंगाई बढ़ने से सोने-चांदी के दाम धड़ाम, चांदी 11000 रुपए तक टूटी, जानिए आगे क्या होगा

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सरकार ने बुधवार को खुदरा महंगाई दर का डेटा जारी किया, जिसके अनुसार अमेरिका में रिटेल महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के आंकड़े आते ही कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी

NRI Post Hindi Desk · 41 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अमेरिका में महंगाई बढ़ने से सोने-चांदी के दाम धड़ाम, चांदी 11000 रुपए तक टूटी, जानिए आगे क्या होगा
📷 NRI Post Hindi Desk

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सरकार ने बुधवार को खुदरा महंगाई दर का डेटा जारी किया, जिसके अनुसार अमेरिका में रिटेल महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के आंकड़े आते ही कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर चांदी 11,000 रुपए से ज्यादा टूटी, जबकि सोने में 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, सितंबर में हेडलाइन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 0.6 प्रतिशत और कोर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो क्रमशः 0.6 प्रतिशत और 0.2 प्रतिशत के अनुमानों से अधिक रही। एमसीएक्स पर 4 दिसंबर 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 1.3 प्रतिशत या 2051 रुपये गिरकर 148450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 4 दिसंबर 2026 का चांदी वायदा 3.77 प्रतिशत या 8257 रुपये गिरकर 219217 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वैश्विक स्तर पर भी सोने में गिरावट देखी गई है। कॉमैक्स पर गोल्ड 1.63 प्रतिशत सस्ता होकर 4184 डॉलर प्रति औंस पर गया, जो भारतीय रुपयों में करीब 10 ग्राम की कीमत करीब 142154 रुपये होगी। कॉमैक्स पर चांदी 5.47 प्रतिशत सस्ती होकर 59.415 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जो भारतीय रुपये में लगभग 201812 रुपये प्रति किलो होगी। मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने कहा कि अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक डेटा के उम्मीद से अधिक रहने के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है और आगे भी इसमें और गिरावट की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक डेटा के बाद बॉन्ड यील्ड में उछाल आया है और ज्यादा ब्याज दरों की उम्मीद 20 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गई है, जो बुलियन और दूसरे एसेट क्लास के लिए नेगेटिव है। आने वाले दिनों में सोने के 3900 से 3800 डॉलर के लेवल और चांदी के 54 से 50 डॉलर के लेवल तक जाने की उम्मीद है। इंटेलीसिस वेंचर्स के फाउंडर अमित सुरेश जैन के मुताबिक, अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से अधिक रहने के कारण कीमती धातुओं में कमजोरी बढ़ सकती है। सितंबर में अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक महंगाई दर 3.7 प्रतिशत रही, जबकि अनुमान 3.6 प्रतिशत था। वहीं, कोर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक भी बढ़कर 2.6 प्रतिशत पहुंच गई। महंगाई बढ़ने से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाने की आशंका है, जिससे डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड मजबूत हो सकते हैं और इसका असर सोने-चांदी पर पड़ सकता है। जैन के अनुसार, सोने में 154000 रुपये का स्तर अहम है और 143000 रुपये के नीचे फिसलने पर कीमत 138000 रुपये तक जा सकती है। वहीं, चांदी में 196000 और 190000 रुपये के स्तर महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में खरीदारी करने के बजाय इंतजार करना चाहिए और बाजार के रुख पर नजर रखनी चाहिए।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!