भारत और अमेरिका में काम और कमाई को लेकर जमीन-आसमान का अंतर है। भारत में जहां मेहंदी लगाने को अक्सर छोटा काम समझा जाता है, वहीं अमेरिका में यही हुनर एक सम्मानित प्रोफेशन और कमाई का बड़ा जरिया बन गया है। सार्वजनिक सैलरी डेटा के मुताबिक, अमेरिका में एक हेन्ना आर्टिस्ट सालाना करीब 57 लाख रुपये तक कमा सकता है। हाल ही में भारतीय मूल की प्रियंका जैन नाम की एक प्रोफेशनल मेहंदी आर्टिस्ट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने अनुभव सुनाए हैं। प्रियंका एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं और 'क्रिएटिंग विंग्स' नाम की संस्था की संस्थापक हैं, जो महिलाओं की आर्थिक आजादी के लिए काम करती है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में वे मेहंदी लगाने के लिए प्रति घंटे करीब 100 डॉलर यानी भारतीय रुपये में 9 से 10 हजार रुपये चार्ज करती हैं। कई बार ग्राहक 20 फीसदी तक टिप भी दे देते हैं। उनके मुताबिक, अगर वे किसी शादी के लिए करीब 10 घंटे काम करती हैं तो उनकी कमाई एक लाख रुपये तक पहुंच जाती है। प्रियंका के लिए मेहंदी सिर्फ पैसा कमाने का जरिया नहीं बल्कि उनका पैशन है। वे बताती हैं कि अमेरिका में मेहंदी आर्टिस्ट को एक कलाकार की तरह सम्मान दिया जाता है, जबकि भारत में कई बार इस काम को वही पेशेवर मान्यता नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि पैसे से ज्यादा उनके लिए सम्मान की अहमियत है। वहीं, अलग-अलग सैलरी वेबसाइट्स के मुताबिक अमेरिका में हेन्ना आर्टिस्ट की औसत कमाई अलग-अलग है। ग्लासडोर पर मीडियन सालाना कमाई 69,000 से 70,000 डॉलर तक बताई गई है। जिपरिक्रूटर के आंकड़ों में यह राशि एक लाख छह हजार डॉलर से ज्यादा हो जाती है। प्रोफेशनल प्राइसिंग गाइड्स के मुताबिक, इवेंट्स में 160 से 320 डॉलर प्रति घंटा चार्ज किए जा सकते हैं, जबकि मास्टर आर्टिस्ट 400 डॉलर प्रति घंटे तक की फीस लेते हैं। वास्तविक कमाई अनुभव, शहर और बुकिंग पर निर्भर करती है। न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और न्यू जर्सी में दक्षिण एशियाई समुदाय की मौजूदगी के कारण वहां कमाई की संभावनाएं और बढ़ जाती हैं। प्रियंका के अनुसार, इस काम से मिलने वाला सम्मान कमाई से कहीं ज्यादा खास है।
अमेरिका में मेहंदी आर्टिस्ट की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान, एक घंटे की फीस देख चौंक जाएंगे आप
भारत और अमेरिका में काम और कमाई को लेकर जमीन-आसमान का अंतर है। भारत में जहां मेहंदी लगाने को अक्सर छोटा काम समझा जाता है, वहीं अमेरिका में यही हुनर एक सम्मानित प्रोफेशन और कमाई का बड़ा जरिया बन गया है
NRI Post Hindi Desk · 79 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




