अमेरिका के भारत में राजदूत और दक्षिण-मध्य एशिया के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर आज अपने जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन लद्दाख पहुंचेंगे। यह दौरा रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह भारत और चीन के बीच विवादित सीमा रेखा के बेहद करीब से अमेरिकी रुख को स्पष्ट करता है। बुधवार को उन्होंने जम्मू-कश्मीर का दौरा कर पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया था, जिसके बाद आज लद्दाख पहुंचकर वे चीन को अपनी मंशा बताएंगे। सूत्रों के अनुसार, गोर अपनी इस यात्रा के दौरान लेह के शेवतसेल टीचिंग ग्राउंड में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात करेंगे। यह एक उच्च-स्तरीय बैठक होगी, जो 91 वर्षीय भिक्षु के इस क्षेत्र में लंबे समय से प्रवास के बीच हो रही है। हालांकि इस बैठक का विस्तृत एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसे एक निजी मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है। चीन दलाई लामा को एक राजनीतिक हस्ती मानता है और विदेशी सरकारों के साथ उनकी आधिकारिक बातचीत का कड़ा विरोध करता है, ऐसे में यह बैठक सीधे तौर पर बीजिंग का ध्यान आकर्षित करेगी। लेह भारत और चीन के बीच विवादित सीमा रेखा एलएसी के बेहद करीब स्थित है, इसलिए इस मुलाकात का रणनीतिक महत्व काफी बढ़ जाता है। साल 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद किसी अमेरिकी राजदूत का यह पहला लद्दाख दौरा है, जो चीन को सीधे कूटनीतिक संदेश देने वाला माना जा रहा है। वॉशिंगटन भारत के सीमावर्ती इलाकों और सुरक्षा चुनौतियों को करीब से समझने में दिलचस्पी दिखा रहा है, जो भारत के साथ अमेरिका की रणनीतिक और रक्षा साझेदारी की अहमियत को दिखाता है। बुधवार को गोर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी और श्रीनगर में रात विश्राम किया था। कश्मीर घाटी की इस यात्रा से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ी हैं, क्योंकि गोर का सीधे कश्मीर जाना इस मामले में अमेरिका के एक अलग कदम को दिखाता है और लंबे समय से चल रहे पाकिस्तानी प्रचार को करारा जवाब है।
अमेरिकी राजदूत का लद्दाख दौरा, चीन को कड़ा संदेश, दलाई लामा से मुलाकात आज
अमेरिका के भारत में राजदूत और दक्षिण-मध्य एशिया के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर आज अपने जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन लद्दाख पहुंचेंगे। यह दौरा रणनीतिक रूप से अत
NRI Post Hindi Desk · 96 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





