|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

अमेरिकी शख्स ने 2X स्पीड में पढ़ी हनुमान चालीसा, तेज लय और एकाग्रता देख लोग हैरान, बोले- जय हनुमान

सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी शख्स का हनुमान चालीसा पढ़ते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टेक्सास में रहने वाले निक डियरमैन ने हनुमान चालीसा का पाठ सामान्य गति से करीब दोगुनी रफ्तार यानी 2X स्पीड में

NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अमेरिकी शख्स ने 2X स्पीड में पढ़ी हनुमान चालीसा, तेज लय और एकाग्रता देख लोग हैरान, बोले- जय हनुमान
📷 NRI Post Hindi Desk

सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी शख्स का हनुमान चालीसा पढ़ते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टेक्सास में रहने वाले निक डियरमैन ने हनुमान चालीसा का पाठ सामान्य गति से करीब दोगुनी रफ्तार यानी 2X स्पीड में किया। उनकी तेज रफ्तार और लगातार बनी लय देखकर लोग हैरान रह गए। निक ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह पहले बताते हैं कि वह हनुमान चालीसा को 2X स्पीड में पढ़ने की कोशिश करने वाले हैं। इसके बाद वह बिना किसी देरी के पाठ शुरू कर देते हैं। सबसे खास बात यह है कि निक शुरुआत से लेकर आखिर तक लगभग उसी रफ्तार में हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखाई देते हैं। तेज गति के बावजूद उनका ध्यान और लय बनी रहती है और वह एक के बाद एक पंक्तियां पढ़ते हुए पूरे पाठ को पूरा कर लेते हैं। वीडियो के साथ निक ने बेहद छोटा और मजाकिया कैप्शन लिखा कि आप गूगल में इसके लिरिक्स पढ़ सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने निक की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि निक उससे भी बेहतर तरीके से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि एक अमेरिकी शख्स को इतनी आत्मविश्वास के साथ हनुमान चालीसा पढ़ते सुनना ऐसा है कि उनके पूर्वज भी कन्फ्यूज हो जाएं। एक अन्य यूजर ने निक के लिए सम्मान जताते हुए लिखा- जय हनुमान। निक के इस वीडियो को लोग खास तौर पर इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने हनुमान चालीसा को काफी तेज गति में पढ़ते हुए भी अपना रिदम बनाए रखा। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी लगातार ध्यान खींच रही हैं। टेक्सास में रहने वाले निक डियरमैन खुद को न्यूरोडाइवर्जेंट होलिस्टिक हेल्थ कोच बताते हैं। वह सोशल मीडिया पर भगवान हनुमान के प्रति अपनी भक्ति से जुड़े वीडियो भी शेयर करते हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!