|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

अमृतसर में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम, 11 गिरफ्तार; दो ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद

अमृतसर पुलिस ने पंजाब में बड़े धमाके करने की साजिश को वक्त रहते नाकाम करते हुए ग्यारह आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नरेट की अलग-अलग टीमों ने रंजीत एवेन्यू, छेहरटा और सुल्

NRI Post Hindi Desk · 21 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अमृतसर में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम, 11 गिरफ्तार; दो ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद
📷 NRI Post Hindi Desk

अमृतसर पुलिस ने पंजाब में बड़े धमाके करने की साजिश को वक्त रहते नाकाम करते हुए ग्यारह आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नरेट की अलग-अलग टीमों ने रंजीत एवेन्यू, छेहरटा और सुल्तानविंड इलाके में की गई कार्रवाई में इन आरोपितों को दबोचा, जिनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड, बारह पिस्तौल, बारह मैगजीन, तैंतीस कारतूस, तीन सौ दस ग्राम हेरोइन और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में दो नाबालिग भी शामिल हैं, जबकि बाकी की पहचान नवीं आबादी स्थित निरंकारी कालोनी निवासी बोबी, तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव निवासी सम्याल सिंह, रत्न सिंह चौक निवासी सतमोल सिंह उर्फ ठेकेदार, छेहरटा स्थित नारायणगढ़ निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी भुंडी, आकाशदीप सिंह, आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश, भिखीविंड निवासी शमशेर सिंह उर्फ शेरा, जंडियाला गुरु निवासी विशाल सिंह उर्फ कालू और भिखीविंड निवासी गुरबीर सिंह उर्फ बिल्ला के तौर पर हुई है। सोमवार की शाम पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल, डीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क और डीसीपी जसरणजीत सिंह तेजा ने बरामद हथियारों और नशे की जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि यह खेप विदेश बैठे कुख्यात गैंग्सटर हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी जट और दुबई बैठे हेरोइन तस्कर करण ने पंजाब के बदमाशों तक पहुंचाने के लिए भेजी थी। जांच में यह भी साफ हुआ है कि हथियार और नशे की यह खेप पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए अटारी सेक्टर में गिराई थी, जिसे आरोपितों ने अपने कब्जे में लेकर ठिकाने लगाना था। सीपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित अलग-अलग गिरोहों में रंजीत एवेन्यू, सुल्तानविंड रोड और छेहरटा इलाके में हेरोइन व हथियार सप्लाई करने निकले हैं, जिसके बाद टीमों ने सभी ग्यारह आरोपितों को काबू कर लिया। गौरतलब है कि बोबी, सतमोल सिंह, हरप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह, आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश, विशाल सिंह और गुरबीर सिंह के खिलाफ पहले भी हेरोइन तस्करी और असलहा एक्ट के आरोप में केस दर्ज हैं। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से पंजाब में आतंकी साजिश को बड़ा झटका माना जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियां आगे की जांच में जुटी हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!