अमेठी जिले के तिलोई क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। विधानसभा के चार बड़े लिंक मार्गों सहित 14 ग्रामीण सड़कों का विशेष नवीनीकरण लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी सड़कों के नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी द्वारा निविदाएं जारी कर दी गई हैं और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान संबंधित गांवों के ग्रामीणों द्वारा लगातार खराब सड़कों की शिकायत की जाती रही है, जिसके बाद इन मार्गों के नवीनीकरण की स्वीकृति दी गई है। राज्यमंत्री के अनुसार यह सभी मार्ग अगले दो महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएंगे, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। विशेष नवीनीकरण वाले मार्गों में शिवरतनगंज से गोयन सिंदुरिया मार्ग, सेमरौता-हैदरगढ़ मार्ग से जगतपुर संपर्क मार्ग, गोयन से रायपुर खास संपर्क मार्ग, रस्तामऊ-कैनाल पटरी संपर्क मार्ग, कुसुंभी संपर्क मार्ग, जेहटा उसरहा संपर्क मार्ग, रस्तामऊ फूला संपर्क मार्ग, तामामऊ बेरारा संपर्क मार्ग, पाकर गांव संपर्क मार्ग, अरियांवा संपर्क मार्ग, मटेरवा चौराहे से रमई संपर्क मार्ग और बेहटा मुर्तजा संपर्क मार्ग शामिल हैं। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने आगे बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में अभी 200 से 250 की आबादी वाले कुछ गांव शेष हैं, जो पक्के मार्गों से नहीं जुड़े हैं, उन्हें भी चिन्हित किया गया है और शीघ्र ही उन चिन्हित गांवों के संपर्क मार्गों का निर्माण क्रमानुसार कराया जाएगा। इसके अलावा तिलोई क्षेत्र में कई बड़े सड़क परियोजनाएं भी पूरी की गई हैं, जिनमें इन्हौना महराजगंज मार्ग का सेमरौता तक नवनिर्माण 27 करोड़ रुपये में, कठौरा सेमरौता मार्ग का चौड़ीकरण और नवनिर्माण 18 करोड़ रुपये में तथा सिंहपुर तिलोई मार्ग का चौड़ीकरण और नवनिर्माण 14 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। सेमरौता हैदरगढ़ मार्ग के उच्चीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य 24 करोड़ रुपये में कराया गया है, जबकि टेढ़ई हजारीगंज का उच्चीकरण और चौड़ीकरण साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है, जिसका टेंडर हो चुका है। इसके साथ ही जगतपुर और नारायण चक के मध्य गुमिया नाले के पुल का निर्माण सवा करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि तिलोई क्षेत्र के 14 ग्रामीण लिंक मार्ग नवीनीकरण के लिए प्रस्तावित हैं और इन प्रस्तावित मार्गों की मरम्मत अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मरम्मत की सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। इस पहल से तिलोई क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित होगा और लोगों को बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
अमेठी के तिलोई क्षेत्र में 8 करोड़ की लागत से 14 ग्रामीण सड़कों का विशेष नवीनीकरण, पीडब्ल्यूडी ने जारी किए टेंडर
अमेठी जिले के तिलोई क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। विधानसभा के चार बड़े लिंक मार्गों सहित 14 ग्रामीण सड़कों का विशेष नवीनीकरण लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएग
NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 8 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




