|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

अमेरिका में एयर ट्रैफिक ठप, फिर भी एअर इंडिया की उड़ानें समय पर

अमेरिका में पिछली रात से लागू नेशन-वाइड ग्राउंड स्टॉप के कारण एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित होने के बावजूद, अमेरिका आने-जाने वाली एअर इंडिया की सभी उड़ानें बिना किसी बड़ी देरी के तय समय-सारणी के मुताब

NRI Post Hindi Desk · 10 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अमेरिका में एयर ट्रैफिक ठप, फिर भी एअर इंडिया की उड़ानें समय पर
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिका में पिछली रात से लागू नेशन-वाइड ग्राउंड स्टॉप के कारण एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित होने के बावजूद, अमेरिका आने-जाने वाली एअर इंडिया की सभी उड़ानें बिना किसी बड़ी देरी के तय समय-सारणी के मुताबिक रहीं। यह जानकारी एअर इंडिया के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि न्यूयॉर्क, नेवार्क और सैन फ्रांसिस्को जाने वाली सभी उड़ानें शनिवार सुबह समय पर उतरीं और इन तीनों हवाई अड्डों से होने वाले प्रस्थान भी बिना किसी बड़ी देरी के समय पर ही हुए। एअर इंडिया की सभी उड़ानें यात्रियों को बिना किसी परेशानी के तय समय पर उड़ान भर रही हैं और उतर रही हैं। बता दें कि अमेरिका में शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल के संचार व्यवस्था में खराबी आने के चलते उड़ानों का संचालन रोका गया था, जिसे अब हटा दिया गया है। इस रोक के कारण अमेरिका में तेरह हजार उड़ानें प्रभावित हुई थीं। अमेरिका के परिवहन सचिव शॉन डफी ने बताया कि उन्होंने समस्या की पहचान कर ली है और हवाई क्षेत्र को खोल दिया गया है। शॉन डफी ने कहा कि दोपहर तीन बजकर छत्तीस मिनट पर देशभर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्रों और ट्रैकॉन में रडार और संचार प्रणालियों में गड़बड़ी सामने आई थी, जिसके कारण रडार से मिलने वाले डेटा और विमानों के साथ संपर्क में समस्या हो रही थी। हालात को देखते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत देशभर में ग्राउंड स्टॉप लागू किया गया था, जिसके तहत विमानों को उड़ान भरने से रोकने का निर्देश दिया गया था। डफी के मुताबिक, उस वक्त तीन हजार पांच सौ से ज्यादा विमान हवा में थे और सभी विमानों ने निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित लैंडिंग की। इस पूरी घटना के बीच एअर इंडिया की उड़ानों का समय पर संचालन भारतीय यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!