|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे पर तूफान का कहर, 417 उड़ानें रद्द, 8 लाख से ज्यादा घरों में बिजली गुल

अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे के मौके पर छुट्टियों के बीच विनाशकारी तूफान ने जमकर कहर मचाया है। इस तूफान का सबसे अधिक असर उड़ानों और बिजली आपूर्ति पर पड़ा है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे पर तूफान का कहर, 417 उड़ानें रद्द, 8 लाख से ज्यादा घरों में बिजली गुल
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे के मौके पर छुट्टियों के बीच विनाशकारी तूफान ने जमकर कहर मचाया है। इस तूफान का सबसे अधिक असर उड़ानों और बिजली आपूर्ति पर पड़ा है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, शुक्रवार तड़के तक 417 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, जबकि करीब 1,800 उड़ानों में देरी हुई। वाशिंगटन और न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट्स इस तूफान से सबसे अधिक प्रभावित रहे, जहां यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तूफान के कारण 8 लाख से ज्यादा घरों में बिजली उपभोक्ताओं की सप्लाई ठप हो गई है। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई। तटीय इलाकों में बाढ़ आ गई और लाखों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। तूफान के दौरान कई राज्यों में 70 मील प्रति घंटे यानी 112 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। बिजली कंपनियों और राज्य प्रशासन के अधिकारियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि तेज हवाओं और भारी बारिश से पेड़ और बिजली की लाइनें गिर सकती हैं, जिससे बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई गई थी। अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, वर्जीनिया, मैरीलैंड, डेलावेयर, न्यूजर्सी, न्यूयॉर्क और न्यू इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में 50 से 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। खराब मौसम के कारण न्यूयॉर्क सिटी की मशहूर मेसीज थैंक्सगिविंग डे परेड का 100वां आयोजन भी स्थगित करना पड़ा। यह पहली बार था, जब गंभीर मौसम की स्थिति के कारण इस वार्षिक परेड की तारीख बदलनी पड़ी। बता दें कि अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे हर साल नवंबर महीने के चौथे गुरुवार को मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है, जिसका अर्थ धन्यवाद देना है और यह परिवार, दोस्तों तथा जीवन की खुशियों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है।

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!