अमेरिका में आने वाले दिनों में लोगों को और ज्यादा टेक्नोलॉजी आउटेज और सर्विस में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। यूएस डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस जे क्लेटन ने यह चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनियां और सरकारी एजेंसियां अपने पुराने सिस्टम अपग्रेड कर रही हैं, जिससे ट्रांजिशन के दौरान तकनीकी गड़बड़ियां होना तय है। सीएनएन के एक प्रोग्राम में क्लेटन ने कहा कि हमें ग्लिचेस, गैप्स और सर्विस में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। क्लेटन का यह बयान यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने हालिया टेक्नोलॉजी फेलियर्स के लिए कंपनियों के सिस्टम अपग्रेड को जिम्मेदार ठहराया था। इंटेलिजेंस चीफ ने साफ किया कि तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के कारण पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ रहा है, इसलिए सिस्टम की परफॉर्मेंस सुधारने और साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए ये अपग्रेड बेहद जरूरी हैं। क्लेटन ने बताया कि आउटेज किसी कोऑर्डिनेटेड या स्टेट-स्पॉन्सर्ड हमलों की वजह से नहीं हुए हैं, बल्कि इनका लिंक टेक्निकल अपग्रेड से है। हालांकि, उन्होंने एफबीआई और डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर को निशाना बनाकर किए गए साइबर हमलों की अलग-अलग रिपोर्ट्स पर कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच करने वाले सही समय पर इसके जवाब सामने रखेंगे। बता दें, इस महीने कई टेक्नोलॉजी फेलियर्स ने अमेरिका के अहम सिस्टम्स की रफ्तार रोक दी थी। इनमें देशभर में एयर ट्रैवल का ठप होना, ईमेल सर्विसेज को प्रभावित करने वाला माइक्रोसॉफ्ट आउटेज, कई बड़े बैंकों में आई तकनीकी खराबी और नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के नेटवर्क में हुई अस्थायी रुकावट शामिल है। गौरतलब है कि ये चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी प्रशासन लगातार तकनीकी सुधारों पर जोर दे रहा है, लेकिन पुराने सिस्टम्स से नए सिस्टम्स में होने वाला यह बदलाव कुछ समय के लिए आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरी सेवाओं को प्रभावित कर सकता है।
अमेरिका में फिर ठप हो सकती हैं जरूरी सेवाएं! इंटेलिजेंस चीफ ने दी बड़ी चेतावनी
अमेरिका में आने वाले दिनों में लोगों को और ज्यादा टेक्नोलॉजी आउटेज और सर्विस में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। यूएस डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस जे क्लेटन ने यह चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनियां
NRI Post Hindi Desk · 2 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





