अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए पर एक रहस्यमयी साइबर हमला हुआ है, जिसमें हैकरों ने एक ऐसे खुफिया सिस्टम में सेंध लगा दी है जिसमें सोशल मीडिया, सैटेलाइट तस्वीरों और अन्य सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों से जुटाई गई जानकारियां मौजूद थीं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साइबर सेंध का असर ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस पर भी पड़ा है, जिसके बाद अमेरिका के खुफिया नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। सीआईए के जिस सिस्टम को निशाना बनाया गया, उसका इस्तेमाल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारियों को जमा करने और उनका विश्लेषण करने के लिए किया जाता था, और इसी सिस्टम के जरिए अमेरिकी खुफिया एजेंसियां दुनिया भर में संभावित खतरों की पहचान करने और महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने का काम करती थीं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस साइबर हमले के पीछे किसका हाथ था और न ही रिपोर्ट में यह बताया गया है कि हैकरों ने किस तरीके से इस सिस्टम में सेंध लगाई। यह मामला हाल के दिनों में सामने आए कई साइबर हमलों और तकनीकी सेवाओं में आई रुकावटों की कड़ी में गंभीर मामला बताया जा रहा है, जिनमें अमेरिकी कृषि विभाग में साइबर सेंधमारी भी शामिल है। इसके अलावा हाल ही में एफबीआई में दो अलग-अलग साइबर सेंध की घटनाओं का खुलासा हुआ है, वहीं पेंटागन और अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग भी हालिया साइबर घटनाओं से प्रभावित हुए हैं। कुछ दिनों पहले हैकर्स ने एफबीआई के नेशनल क्राइम इंफोर्मेशन सेंटर डेटाबेस को निशाना बनाया था, जिसके तहत अमेरिका की संघीय, राज्य और रीजनल लॉ एजेंसी के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है, और एफबीआई के इस सिस्टम पर साइबर हैकर्स का यह दूसरा हमला था। इससे पहले अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट को एक बड़े आउटेज का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से उसकी कई सेवाएं छत्तीस घंटे के लिए ठप हो गई थीं और इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट के ग्राहक आउटलुक, टीम्स और कई ऑफिस ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाए थे। सीआईए पर हुए इस ताजा साइबर हमले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसियां भी साइबर खतरों से अछूती नहीं हैं, और इस घटना ने अमेरिकी खुफिया तंत्र की डिजिटल सुरक्षा को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के सिस्टम में सेंध, खुफिया नेटवर्क की सुरक्षा पर उठे सवाल
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए पर एक रहस्यमयी साइबर हमला हुआ है, जिसमें हैकरों ने एक ऐसे खुफिया सिस्टम में सेंध लगा दी है जिसमें सोशल मीडिया, सैटेलाइट तस्वीरों और अन्य सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों से
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




