|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से शेयर बाजार में तगड़ी तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला

शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन अचानक सेंसेक्स और निफ्टी की चाल बदल गई। धीमी शुरुआत के बाद जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, दोनों सूचकांक रॉकेट की रफ्तार से दौड़ने लगे। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक ए

NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से शेयर बाजार में तगड़ी तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला
📷 NRI Post Hindi Desk

शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन अचानक सेंसेक्स और निफ्टी की चाल बदल गई। धीमी शुरुआत के बाद जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, दोनों सूचकांक रॉकेट की रफ्तार से दौड़ने लगे। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स झटके में 600 अंक की छलांग लगा गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा था। बीते कारोबारी दिन की गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में खुले, हालांकि शुरुआत में इनके चढ़ने की रफ्तार काफी धीमी थी, लेकिन घंटेभर के कारोबार के बाद ही अचानक पूरा खेल पलट गया और दोनों सूचकांक तूफानी तेजी के साथ कारोबार करते हुए नजर आए। बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 73,246 की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 73,268 के स्तर पर खुला था और फिर एक झटके में यह 73,862 के स्तर पर जा पहुंचा, जबकि निफ्टी अपने पिछले बंद स्तर 22,690 पर खुलने के बाद 22,874 पर जा पहुंचा। शेयर बाजार में अचानक आई इस जोरदार तेजी के बीच जिन शेयरों ने गदर मचाया, उनमें तमाम दिग्गज कंपनियां शामिल थीं। लार्जकैप श्रेणी में आदानी पोर्ट्स का शेयर 4.10 फीसदी, पावर ग्रिड का शेयर 4.05 फीसदी, कोटक बैंक का शेयर 3.10 फीसदी, आईटीसी का शेयर 2.50 फीसदी, इटर्नल का शेयर 2.36 फीसदी, एचयूएल का शेयर 2.10 फीसदी और जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 4.10 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। मिडकैप श्रेणी में आपल अपोलो का शेयर 3 फीसदी, पेटीएम का शेयर 2.90 फीसदी और नाइका का शेयर 2 फीसदी की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि स्मॉलकैप श्रेयरों में अकूटास का शेयर 6.50 फीसदी, जीईएसएचआईपी का शेयर 5 फीसदी, मनाप्पुरम का शेयर 4.50 फीसदी और सीयूबी का शेयर 4.20 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करते हुए नजर आया। बाजार में इस तेजी के पीछे एक नहीं, तीन कारण सामने आ रहे हैं। पहला कारण अमेरिका से जुड़ा हुआ है, दरअसल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को पॉलिसी रेट में कोई बदलाव न किए जाने का ऐलान किया। दूसरी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है, खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 113 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। तीसरी वजह यह है कि विदेशी निवेशकों का सेंटीमेंट सुधरा है और बीते कारोबारी दिन विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने करीब 900 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जिससे बाजार में रौनक लौटी है। शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!