भारत-नेपाल के पारंपरिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे की ओर से अयोध्या से जनकपुरधाम के लिए चलाई गई सरयू-कमला एक्सप्रेस (15595/15596) ट्रेन का किराया आइआरसीटीसी यानी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने तय कर दिया है और किराया सूची आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपलोड होते ही गुरुवार से ही टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। यह साप्ताहिक ट्रेन 28 नवंबर से प्रत्येक सोमवार को जनकपुरधाम (नेपाल) स्टेशन से और 30 नवंबर से प्रत्येक शनिवार को अयोध्या कैंट स्टेशन से रवाना होगी। जनकपुर से यह ट्रेन (संख्या-15595) अपराह्न 13:10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 08:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी, जबकि अयोध्या कैंट से यह ट्रेन (संख्या-15596) शाम 17:50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर में 12:40 बजे जनकपुर पहुंचेगी। भारतीय रेलवे के निर्देश पर आइआरसीटीसी की ओर से गुरुवार को वेबसाइट पर अपलोड किए गए सरयू-कमला एक्सप्रेस के विवरण के अनुसार इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी में यात्रा करने पर यात्रियों को प्रति व्यक्ति 365 रुपये, वातानुकूलित श्रेणी तीन इकोनामी में 885 रुपये, वातानुकूलित श्रेणी तीन में 965 रुपये और वातानुकूलित श्रेणी दो में 1360 रुपये चुकाना होगा। जनकपुर व अयोध्या से अलग-अलग श्रेणियों का किराया एक समान है। गुरुवार को वेबसाइट पर विवरण अपलोड होने के कुछ घंटे बाद ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है और पहले दिन वेबसाइट से अधिकतर यात्रियों ने एसी-दो श्रेणी के टिकट बुक किए हैं। गुरुवार देरशाम दस बजे तक अयोध्या से जनकपुर के लिए स्लीपर श्रेणी के 522, एसी-तीन इकोनामी के 238, एसी-तीन के 199 और एसी-दो के 91 टिकट ही शेष बचे थे, जबकि जनकपुर से अयोध्या आने के लिए स्लीपर श्रेणी के 368, एसी-तीन इकोनामी के 166, एसी-तीन के 139 और एसी-दो के 62 टिकट ही शेष थे। पहले दिन टिकटों की अधिक बुकिंग जनकपुर से अयोध्या आने के लिए हुई है, जिससे स्पष्ट है कि नेपाल के दर्शनार्थी भी अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के इच्छुक हैं। यह ट्रेन 19 घंटे में 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिससे भारत-नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा। उल्लेखनीय है कि अयोध्या से जनकपुर के लिए चली सरयू कमला एक्सप्रेस का सीतामढ़ी में भव्य स्वागत किया गया था और स्टेशन जय सियाराम के नारों से गूंज उठा था।
अयोध्या-जनकपुरधाम के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का किराया तय, ऑनलाइन बुकिंग शुरू; जानें पूरी डिटेल
भारत-नेपाल के पारंपरिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे की ओर से अयोध्या से जनकपुरधाम के लिए चलाई गई सरयू-कमला एक्सप्रेस (15595/15596) ट्रेन का किराया आइआरसीटीसी यानी भारतीय रेलव
NRI Post Hindi Desk · 3 घंटे पहले · अपडेट 3 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





