|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

अर्टिगा को टक्कर देने आ रही है धांसू माइलेज वाली सबसे सस्ती 7-सीटर कार, जानिए कब होगी लॉन्च

अगर आप अपनी फैमिली के लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार और करना चाहिए, क्योंकि भारतीय बाजार में अगले कुछ दिनों में कई कारें लॉन्च होने वाली हैं। इस लिस्ट में एक खास नाम

NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अर्टिगा को टक्कर देने आ रही है धांसू माइलेज वाली सबसे सस्ती 7-सीटर कार, जानिए कब होगी लॉन्च
📷 NRI Post Hindi Desk

अगर आप अपनी फैमिली के लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार और करना चाहिए, क्योंकि भारतीय बाजार में अगले कुछ दिनों में कई कारें लॉन्च होने वाली हैं। इस लिस्ट में एक खास नाम भी शामिल है, जिसकी बहुत समय से मांग हो रही थी। हम बात कर रहे हैं रेनो ट्राइबर टर्बो की। वैसे कंपनी ने इस कार की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कयास हैं कि कंपनी इसे दिवाली से पहले लॉन्च कर सकती है। वैसे तो मार्केट में इस कार का सीधा कंपटीशन कोई नहीं है, फिर भी बजट और सीटिंग कैपेसिटी को देखते हुए इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा से होगा। मारुति सुजुकी अर्टिगा सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर एमपीवी है। इस कार को लोग सीएनजी, अच्छे माइलेज और ज्यादा स्पेस की वजह से खरीदते हैं। वैसे बहुत से लोग रेनो ट्राइबर को भी खरीदते हैं, लेकिन उनकी शिकायत कार के इंजन को लेकर होती है। अब कंपनी इस कार में टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। चर्चा है कि रेनो इस कार में 1.0 लीटर का थ्री सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। ये इंजन काइगर और निसान मैग्नाइट में भी आता है। कंपनी इसे ट्राइबर के हिसाब से ट्यून करेगी या नहीं, इस पर कोई जानकारी नहीं है। काइगर में ये इंजन 100 पीएस की पावर और 160 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। नए इंजन के साथ कंपनी 5 स्पीड मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स दे सकती है। इसके अलावा चर्चा है कि रेनो ट्राइबर के साथ कंपनी फिटेड सीएनजी किट भी दे सकती है। कंपनी इस कार में डुअल सिलेंडर सीएनजी सेटअप का इस्तेमाल कर सकती है। सीएनजी के साथ कंपनी मैन्युअल गियरबॉक्स ही ऑफर करेगी। फिलहाल ट्राइबर में 1.0 लीटर का थ्री सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है। ये कार 5.81 लाख रुपये से 8.53 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर आती है। इसमें टर्बो इंजन के आने से कार की कीमतों में इजाफा होना तय है। फिलहाल कार की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी इसे अगले महीने के अंत तक लॉन्च कर सकती है। इस कार के आने से उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी जो कम बजट में ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी और बेहतर माइलेज वाली कार चाहते हैं। बाजार में इसका मुकाबला अर्टिगा से होगा, जो लंबे समय से इस सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कार रही है। अगर रेनो ट्राइबर टर्बो में सीएनजी ऑप्शन भी मिलता है, तो यह उन ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प साबित हो सकती है जो रोजाना लंबा सफर तय करते हैं और ईंधन खर्च कम करना चाहते हैं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!