सिकटी में वन विभाग, एसएसबी और पुलिस ने अवैध आरा मशीनों के खिलाफ रविवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरदाहा थाना क्षेत्र से दो आरा मशीन और दो जनरेटर सेट जब्त किए। एसएसबी 52वीं वाहिनी सिकटी कम्पनी के सहायक कमाडेंट कृष्ण कुमार मीणा, बरदाहा थाना अध्यक्ष इम्तियाज़ खान तथा वन विभाग के दिनेश प्रसाद यादव के संयुक्त नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस विशेष अभियान में बिना वैध लाइसेंस और बिना अनुमति के संचालित आरा मशीनों को पकड़ा गया। सहायक कमाडेंट कृष्ण कुमार मीणा ने बताया कि सिकटी कम्पनी कार्यक्षेत्र में अवैध रूप से आरा मशीन संचालित किए जाने की सूचना मिली थी, जिसकी पुष्टि के लिए सशस्त्र सीमा बल ने तत्काल वन विभाग अररिया को अवगत कराया। इसके बाद एसएसबी, वन विभाग अररिया एवं बरदाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर बरदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज चौक और बरदाहा बाजार में छापेमारी की गई। अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने बरदाहा बाजार से 36 इंच की एक आरा मशीन और एक जनरेटर सेट तथा कॉलेज रोड चौराहा क्षेत्र से 42 इंच की एक आरा मशीन और एक जनरेटर सेट सहित कुल दो आरा मशीन व दो जनरेटर सेट जब्त किए। जांच के दौरान उक्त आरा मशीनों के संचालन से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस अथवा आवश्यक अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। जब्त किए गए सामान की जब्ती सूची बनाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग अररिया के सुपुर्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से आरा मिल संचालित करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार बरदाहा स्थित आरा मिल के संचालक के रूप में बिनोद शर्मा व नरेश शर्मा का नाम बताया जा रहा है। वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि विभाग की ओर से आरा मिलों के संचालन की जांच की जा रही है और बिना वैध अनुमति के आरा मिल संचालित पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर विभाग की निगरानी आगे भी जारी रहेगी। इस छापेमारी अभियान में एसएसबी के निरीक्षक प्रकाश चन्द पांडे, उप निरीक्षक हरिंदर सिंह और वन विभाग एवं बिहार पुलिस की ओर से दिनेश प्रसाद यादव, निशांत कुमार, रमा शंकर पंडित, फारेस्टर श्वेता भारती, विपिन कुमार, अभिषेक कुमार, अर्पणा कुमारी सहित अन्य शामिल थे।
अररिया में अवैध आरा मशीनों पर छापामारी, दो मशीन और दो जनरेटर जब्त; संचालकों में हड़कंप
सिकटी में वन विभाग, एसएसबी और पुलिस ने अवैध आरा मशीनों के खिलाफ रविवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरदाहा थाना क्षेत्र से दो आरा मशीन और दो जनरेटर सेट जब्त किए। एसएसबी 52वीं वाहिनी सिकटी कम्पनी के सह
NRI Post Hindi Desk · 58 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




