|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरा, शिक्षक बाल-बाल बचे

अल्मोड़ा मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्टाफ रूम में कार्य कर रहे एक शिक्षक उस समय बाल-बाल बच गए जब स्कूल की छत से प्लास्टर का ए

NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरा, शिक्षक बाल-बाल बचे
📷 NRI Post Hindi Desk

अल्मोड़ा मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्टाफ रूम में कार्य कर रहे एक शिक्षक उस समय बाल-बाल बच गए जब स्कूल की छत से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर उनकी कुर्सी पर जा गिरा। जानकारी के मुताबिक बुधवार को स्कूल की मुख्य बिल्डिंग स्थित स्टाफ रूम में शिक्षक अपना कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक शिक्षक कुर्सी से उठकर खिड़की खोलने के लिए गए थे। उनके उठने के कुछ ही देर बाद बारिश के कारण खतरनाक हो चुकी छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर उसी कुर्सी पर जा गिरा, जिस पर कुछ देर पहले वह शिक्षक बैठकर अपना काम कर रहे थे। गनीमत यह रही कि शिक्षक उस समय कुर्सी पर नहीं बैठे थे, बल्कि बगल में खिड़की के पास खड़े थे, जिसके कारण प्लास्टर की चपेट में आने से वे बाल-बाल बच गए। यदि शिक्षक कुर्सी पर बैठे होते तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद स्टाफ रूम में मौजूद शिक्षक कुछ देर के लिए सन्न रह गए और छात्रों तथा शिक्षकों में भय का माहौल बना हुआ है। स्कूल में हुई इस घटना ने छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खंडहरनुमा हो चुके इस सरकारी स्कूल में जर्जर भवनों के बीच छात्र और शिक्षक अपनी जान जोखिम में डालकर बैठने को मजबूर हैं। अभिभावकों का सवाल है कि आखिर कब तक उनके पाल्य और शिक्षक इन जर्जर छतों के नीचे रहने को मजबूर रहेंगे। अभिभावकों ने प्रशासन से जर्जर हो चुकी बिल्डिंगों की मरम्मत कराने के साथ ही स्कूल के संचालन के लिए अस्थायी तौर पर शिफ्टिंग की व्यवस्था किए जाने की दिशा में जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है। बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक बन चुके स्कूल को जल्द ठीक करने की मांग होने लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने नए भवन के निर्माण में होने वाली प्रक्रिया के आदेश दे दिए हैं। इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि स्कूल के जर्जर भवनों की मरम्मत और नए निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और छात्रों तथा शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!