|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा देने का लिया दोष, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर मांगी माफी

टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें जोरों पर हैं। दोनों को बिग बॉस में प्यार हुआ था और उनका रिश्ता डेटिंग से आगे बढ़ने वाला था, जिसे फैमिली भी मंजूर कर चुकी थी। म

NRI Post Hindi Desk · 22 घंटे पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा देने का लिया दोष, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर मांगी माफी
📷 NRI Post Hindi Desk

टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें जोरों पर हैं। दोनों को बिग बॉस में प्यार हुआ था और उनका रिश्ता डेटिंग से आगे बढ़ने वाला था, जिसे फैमिली भी मंजूर कर चुकी थी। मगर इससे पहले ही उनके बीच कोई तीसरा आ गया और आरोप है कि अविनाश ने एक्ट्रेस को चीट किया है। धोखे से टूटीं ईशा बुरे दौर से गुजर रही हैं और अविनाश ट्रोल्स के निशाने पर हैं। इस बीच विवाद तब और बढ़ गया जब ब्रेकअप के बाद अविनाश क्लब में पार्टी करते दिखे और उन्होंने डीजे स्टेशन पर आकर बेवफा तू निकली सॉन्ग प्ले किया। साथ में ये भी कहा कि जब पर्सनल लाइफ में लगी पड़ी हो तो ये गाना सूट करता है। ये वीडियो देखकर इंटरनेट पर तहलका मच गया और ईशा के सगे भाई तथा मुंहबोले भाई रजत दलाल ने एक्टर को एक्सपोज किया, जिसके बाद लोगों ने भी अविनाश को जमकर ट्रोल किया। विवाद बढ़ता देख अब अविनाश ने इंस्टा स्टोरी पर अपना लंबा चौड़ा वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी है। एक्टर ने कहा कि वो इस विवाद को अब खत्म करना चाहते हैं और उन्होंने ईशा सिंह संग रिश्ता टूटने का कसूरवार भी खुद को बताया। अविनाश ने कहा कि उन्होंने अपने डीजे में एक गाना प्ले कर दिया था, जिसके बहुत सारे मतलब निकाले जा रहे हैं और बहुत सारे एडिट्स बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है ये सबसे ज्यादा ईशा को हर्ट कर रहा है और उसकी फैमिली दुखी हो रही है, जबकि उनका ऐसा कोई इंटेंशन नहीं था। एक्टर ने कहा कि जो भी हुआ है उसके लिए वो माफी मांगते हैं और उनके और ईशा के अलग होने का जिम्मेदार वो खुद हैं, वो दोषी हैं और उन्हीं की गलती है। अविनाश ने अपील की कि इस मैटर में फैमिली और फ्रेंड्स को इंवॉल्व ना करें, ऐसा नहीं होना चाहिए था और सभी से इस बात को यहीं पर खत्म करने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि ये दो लोगों के आपस की बात है और परिवार तथा दोस्तों को ऐसी धमकियां ना भेंजे। अविनाश ने यह भी कहा कि उन्हें खुद पर काम करने की जरूरत है और वो अपने ऊपर काम करके खुद को फिक्स करना चाहते हैं, क्योंकि जब वो ठीक होंगे तभी वापस लौटेंगे और तब तक सभी अपना ध्यान रखें। ईशा और अविनाश का रिश्ता टूटने से फैंस काफी परेशान हैं, क्योंकि दोनों पति पत्नी और पंगा सीजन 2 में गेस्ट जोड़ी भी बनकर आए थे। ईशा को प्यार में मिले धोखे ने उन्हें तोड़ दिया है, लेकिन मुश्किल वक्त में फैमिली ईशा के साथ है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!