|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

अहोई अष्टमी 2026: 1 या 2 नवंबर कब है व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। व्रत में अहोई माता की प

NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। व्रत में अहोई माता की पूजा के साथ तारों को अर्घ्य देने की परंपरा भी है। इस साल अहोई अष्टमी की तिथि को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है। कोई 1 नवंबर तो कोई 2 नवंबर को अहोई अष्टमी बता रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 1 नवंबर 2026 को दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से लेकर 2 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, अष्टमी तिथि में चंद्र और तारों का दर्शन 1 नवंबर को होगा, इसलिए यह व्रत 1 नवंबर दिन रविवार को ही रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अहोई अष्टमी का व्रत संतान की रक्षा, लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए किया जाता है। मान्यता है कि अहोई माता की पूजा करने से संतान के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और अहोई माता को देवी दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। पूजा विधि की बात करें तो सुबह उठकर स्नान करें और घर के मंदिर में पूजा करके व्रत का संकल्प लें, अहोई माता की तस्वीर घर के मंदिर में स्थापित करें, रोली, चावल, फूल और भोग-प्रसाद से माता की आराधना करें और अहोई अष्टमी की व्रत कथा सुनें या पढ़ें। शाम को तारों के दर्शन करके अर्घ्य दें और इसके बाद परंपरा के अनुसार व्रत का पारायण करें। प्रचलित कथा के अनुसार, एक साहूकार के सात बेटे, सात बहुएं और एक बेटी थी। दीपावली से पहले घर की लिपाई-पुताई के लिए परिवार की महिलाएं मिट्टी लेने गईं और खुदाई के दौरान साहूकार की बेटी से अनजाने में सेहू के बच्चों की मृत्यु हो गई, जिससे क्रोध में आकर सेहू ने उसे श्राप दे दिया। तब साहूकार की छोटी बहू ने आगे बढ़कर श्राप अपने ऊपर लेने की बात कही और बारी-बारी उसके बच्चों की मृत्यु होने लगी। परिवार के दुखी होने पर एक पंडित ने गौ माता की सेवा करने का उपाय बताया और छोटी बहू ने गौ माता की सेवा की, जिससे प्रसन्न होकर उन्होंने उसकी सहायता की। बाद में सेहू ने श्राप वापस ले लिया और छोटी बहू को संतान सुख प्राप्त हुआ। इस कथा का मुख्य भाव अनजाने में हुई गलतियों के प्रति पश्चाताप, सेवा और पुण्य कर्मों के महत्व से जुड़ा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!