|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

आईआईटी दिल्ली का बड़ा फैसला, बीटेक में सीजीपीए की अनिवार्यता खत्म, छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

नई दिल्ली। आईआईटी बॉम्बे में छात्र खुदकुशी विवाद और कैम्पस में बढ़ते दिमागी तनाव के बीच आईआईटी दिल्ली ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई के लचीलेपन, शिकायत निवारण और कैम्पस में कल्याणकारी व्यवस्था

NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

नई दिल्ली। आईआईटी बॉम्बे में छात्र खुदकुशी विवाद और कैम्पस में बढ़ते दिमागी तनाव के बीच आईआईटी दिल्ली ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई के लचीलेपन, शिकायत निवारण और कैम्पस में कल्याणकारी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम बदलावों का ऐलान किया है। संस्थान का कहना है कि छात्रों का कल्याण उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है और इसके लिए अकेडमिक्स से लेकर काउंसलिंग, मेंटरशिप और गवर्नेंस सिस्टम में बुनियादी बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ी राहत यह है कि संस्थान ने साल 2024-25 के शैक्षणिक सत्र से बीटेक डिग्री के लिए न्यूनतम सीजीपीए की अनिवार्यता को पूरी तरह खत्म कर दिया है, जिससे उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी जो सिर्फ पासिंग मार्क्स न आने के डर से डिप्रेशन में चले जाते थे। साल 2025 में लागू किए गए नए करिकुलम के तहत फर्स्ट सेमेस्टर में क्रेडिट लोड को कम कर दिया गया है और फर्स्ट ईयर के डिपार्टमेंटल क्लासेज में छात्रों की संख्या घटाकर 30 से 60 तय कर दी गई है ताकि प्रोफेसर हर बच्चे पर ध्यान दे सकें। शनिवार और रविवार को होने वाले टेस्ट और परीक्षाओं को कम से कम करने की कोशिश की जा रही है, जबकि नए करिकुलम में छात्रों के जीवन को आसान बनाने के लिए लाइफ-स्किल से जुड़े कोर्स शामिल किए गए हैं। मानसिक स्वास्थ्य सपोर्ट को लेकर आईआईटी दिल्ली ने सबसे बड़ा नेटवर्क तैयार किया है, जिसमें छात्रों को चौबीसों घंटे काउंसलिंग और साइकियाट्रिस्ट सपोर्ट मिलेगा और इसमें देश के दो सबसे बड़े मेडिकल संस्थानों एम्स और विमहंस के विशेषज्ञ शामिल हैं। अगर कोई छात्र बाहर से मानसिक स्वास्थ्य सपोर्ट या इलाज लेता है तो उसका पूरा खर्च आईआईटी दिल्ली खुद उठाएगा, और कैम्पस में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस प्रोटोकॉल तथा अकेडमिक यूनिट वेलनेस कमेटियां बनाई गई हैं। पढ़ाई में पिछड़ रहे छात्रों के लिए साल 2023 से चल रहे अकेडमिक प्रोग्रेस ग्रुप का विस्तार किया गया है, जो शाम के वक्त कमजोर छात्रों के लिए स्पेशल ट्यूशन और बैकलोग क्लियर करने में मदद करता है। इसके अलावा नए छात्रों की मदद के लिए यूजी बडी प्रोग्राम को साल 2025 से पीजी और इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए भी बढ़ा दिया गया है, और संस्थान के नेशनल रिसोर्स सेंटर फॉर वैल्यू एजुकेशन इन इंजीनियरिंग के तहत साल 2001 से ही योग और मेडिटेशन को वेलनेस ड्राइव का हिस्सा बनाया गया है। भेदभाव के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आईआईटी दिल्ली ने कैम्पस के भीतर जाति, लिंग, भाषा या क्षेत्रीयता के आधार पर होने वाले भेदभाव को खत्म करने के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं, जहां छात्र अपनी किसी भी शिकायत को सेंट्रलाइज्ड पोर्टल पर गोपनीय तरीके से दर्ज करा सकते हैं और उनकी शिकायत का रेफरेंस नंबर के साथ ट्रैकिंग होगी। साल 2022 में बने ऑफिस ऑफ डाइवर्सिटी एंड इंक्लूजन के जरिए दिव्यांग छात्रों के लिए आसान व्यवस्थाएं और भेदभाव विरोधी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, तथा नए छात्रों को जाति, जेंडर और भाषा के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। संस्थान का कहना है कि आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई के दौरान किसी भी छात्र को अकेलापन या मानसिक तनाव न झेलना पड़े, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाते रहेंगे और यह कदम देश के बाकी शीर्ष तकनीकी संस्थानों के लिए एक नई राह दिखा सकता है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!