नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सैन्य श्रेणी के 10 हाई-टेक ड्रोन जब्त किए हैं। यह ड्रोन हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे थे। मामले में तीन भारतीय यात्रियों को हिरासत में लिया गया है। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, 25 सितंबर को खुफिया जानकारी के आधार पर टर्मिनल-3 पर कार्रवाई की गई, जब ये तीनों यात्री ग्रीन चैनल पार कर रहे थे। ये यात्री वियतनाम की उड़ान वीएन-593 और वीएन-981 से दिल्ली पहुंचे थे। सामान की विस्तृत तलाशी के दौरान आटेल रोबोटिक्स एमडीएक्स-1 मॉडल के 10 ड्रोन बरामद हुए। इन ड्रोन के साथ नियंत्रक, कैमरे वाले जिम्बल, केबल, प्रोपेलर और जॉयस्टिक समेत अन्य उपकरण भी मिले हैं। बरामद सामान की कुल कीमत चार्टर्ड इंजीनियर के आकलन के आधार पर 1,03,55,900 रुपये आंकी गई है। चार्टर्ड इंजीनियर की जांच में इन ड्रोन को पेशेवर श्रेणी का बताया गया है। इनमें थर्मल इमेजिंग और लेजर रेंज फाइंडर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। अधिकारियों ने इन्हें सैन्य और रक्षा श्रेणी के मानव रहित हवाई यान के रूप में आंका है। बता दें कि प्रत्येक ड्रोन का डीजीसीए में पंजीकरण अनिवार्य होता है। जब्त सामान में एक आईफोन 18 प्रो मैक्स भी शामिल है। कस्टम विभाग ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110(1) के तहत सामान जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को दर्शाती है, और जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि इन सैन्य श्रेणी के ड्रोन को भारत में किस उद्देश्य से लाया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
आईजीआई एयरपोर्ट पर सैन्य ड्रोन की खेप पकड़ी, थर्मल इमेजिंग से लैस 10 हाई-टेक ड्रोन जब्त; तीन यात्री हिरासत में
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सैन्य श्रेणी के 10 हाई-टेक ड्रोन जब्त किए हैं। यह ड्रोन हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे थे। म
NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


