|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

आईफोन 18 की लॉन्चिंग टली? सितंबर में सिर्फ प्रो मॉडल, बेस वर्जन के लिए इंतजार की बात से मची हलचल

एप्पल के अगले बड़े लॉन्च को लेकर इंटरनेट पर तेजी से चर्चाएं फैल रही हैं। भारतीय आईफोन प्रेमियों के लिए यह खबर काफी अहम है कि इस बार कंपनी की लॉन्चिंग की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब

NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
आईफोन 18 की लॉन्चिंग टली? सितंबर में सिर्फ प्रो मॉडल, बेस वर्जन के लिए इंतजार की बात से मची हलचल
📷 NRI Post Hindi Desk

एप्पल के अगले बड़े लॉन्च को लेकर इंटरनेट पर तेजी से चर्चाएं फैल रही हैं। भारतीय आईफोन प्रेमियों के लिए यह खबर काफी अहम है कि इस बार कंपनी की लॉन्चिंग की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब तक एप्पल हर साल सितंबर में अपने नए आईफोन की पूरी फैमिली को एक साथ पेश करता रहा है, लेकिन अब रिपोर्ट्स का दावा है कि साल 2026 में यह परंपरा टूट सकती है। माना जा रहा है कि सितंबर 2026 में कंपनी सिर्फ अपने महंगे प्रो मॉडल और पहले फोल्डेबल आईफोन को ही लॉन्च करेगी, जबकि स्टैंडर्ड आईफोन 18 और आईफोन 18ई के लिए यूजर्स को साल 2027 तक का इंतजार करना पड़ सकता है। यही वजह है कि नए फोन की खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या उन्हें सीधे महंगे प्रो मॉडल का ही विकल्प चुनना होगा। इस बदलाव के पीछे एप्पल का फोकस पहले अपने सबसे प्रीमियम और महंगे फोन पर दिखाई दे रहा है, जो कंपनी की पिछले कई सालों की लॉन्च स्ट्रैटजी से बिल्कुल अलग होगा। फोन के डिजाइन में भी बदलाव की उम्मीद है, जिसमें डायनेमिक आइलैंड को छोटा करने और फेस आईडी के कुछ हिस्सों को स्क्रीन के नीचे ले जाने की बात सामने आई है, जिससे स्क्रीन पहले से ज्यादा साफ दिखेगी। असली बदलाव फोन के अंदर होने की संभावना है, जहां ए20 प्रो चिप लगाई जा सकती है, जो दो नैनोमीटर प्रोसेस पर बनी पहली चिप होगी और फोन की रफ्तार के साथ-साथ बैटरी बचाने में भी मददगार साबित होगी। कैमरे की बात करें तो आईफोन 18 प्रो मैक्स में वेरिएबल अपर्चर तकनीक देखने को मिल सकती है, जो कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने और पोर्ट्रेट फोटो में ज्यादा कंट्रोल देने में सहायक होगी। बढ़ती कीमतों और महंगे पुर्जों के चलते नए आईफोन की किमत में भी इजाफा हो सकता है, और रिपोर्ट्स में अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 1199 डॉलर तक जाने की संभावना जताई गई है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!